Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

WTC 2025 Final: बॉक्सिंग-डे टेस्ट में दक्षिणअफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC 2025 Final) की टिकट हासिल कर ली है। इसके बाद अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम के लिए (WTC 2025 Final) भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं इसी बीच अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। तभी तो अब ऐसे में यह जानने की कोशिश करते है कि साउथ अफ्रीका के फाइनल में पहुंचने का भारत के समीकरणों पर (WTC 2025 Final) क्या फर्क पड़ने वाला है।

WTC 2025 Final भारत के क्वालीफाई करने का पहला समीकरण :-

इस समय भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल (WTC 2025 Final) में 55.88 PCT के साथ तीसरी पोजिशन पर मौजूद है। वहीं अब भारतीय टीम को अगर बिना किसी टीम की मदद के फाइनल में क्वालीफाई करना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

AUS vs IND: India's Position in WTC 2023-25 ​​Points Table after The Gabba Test Draw
AUS vs IND: India’s Position in WTC 2023-25 ​​Points Table after The Gabba Test Draw

अगर भारत अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर लेता है तो वह इस स्थिति में अंक तालिका को 60.53 पर फिनिश करेगा। इसके अलावा अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम आगामी श्रीलंका दौरे पर अपने दोनों टेस्ट जीत भी जाता है तब भी वह 57.02 प्रतिशत अंक तक ही पहुंच पाएगा।

भारत के क्वालीफाई करने का दूसरा समीकरण :-

AUS vs IND: पिंक बॉल टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, रोहित शर्मा के आने से कौन बाहर, जानिए
image source via getty images

इसके अलावा अगर भारतीय टीम (WTC 2025 Final) एक टेस्ट मैच ही जीतता है और उसका एक टेस्ट ड्रॉ होता है। तब उनका PCT अधिकतम 57.02 ही रह जाएगा। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका को 2-0 से हरा देता है। तब वह इसके लिए आसानी से क्वालीफाई कर जाएगा। अब भारत को उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया अपने श्रीलंका दौरे पर एक टेस्ट ड्रॉ खेले।

भारत के क्वालीफाई करने का तीसरा समीकरण :-

भारतीय टीम (WTC 2025 Final) अगर अपने दो मुकाबलों में से एक जीतता है और एक हारता है। तब उनको उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया को 1-0 के अंतर से हरा दे। इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ होता है।

Indian batsmen: टेस्ट क्रिकेट में किन भारतीय बल्लेबाजों ने अपने पहले शतक को दोहरे शतक में किया था तब्दील, जानिए
image source via getty images

वहीं सिडनी टेस्ट में उसे हार मिलती है। तब उसके 51.75 PCT अंक ही रह जाएंगे। इस स्थिति में वह फाइनल की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो जाएगा। क्यूंकि अगर श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया 0-2 से हार भी जाता है तो तब भी उसके पास भारत से ज्यादा PCT होंगे।

भारत के क्वालीफाई करने का चौथा समीकरण :-

Most Runs in First-Class Cricket: भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी, जानिए
image source via getty images

इसके अलावा अगर भारत के ये दोनों मुकाबले ड्रा हो जाए। वहीं तब यह सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी। इसके बाद भारतीय टीम (WTC 2025 Final) तभी क्वालीफाई कर पाएगी जब श्रीलंका दो मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 या 1-0 से हरा दे। या श्रीलंका की टीम इस सीरीज को 0-0 से ड्रॉ करा दे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version