Thursday, March 19

Google News Sports Digest Hindi

Magnus Carlsen: शीर्ष रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) प्रतियोगिता के दौरान पहनी जीन्स को बदलने से इनकार करने के बाद विश्व रेपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप से हट गए। तभी तो अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने इसकी जानकारी दी है। इसके बाद महासंघ ने अपने बयान में कहा कि उसके नियमों में एक ड्रेस कोड (कपड़ों से संबंधित नियम) शामिल है। जो प्रतिभागियों को टूर्नामेंट में जींस पहनने से रोकता है।

महासंघ ने दी इसकी जानकारी :-

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने अपनी वेबसाइट पर डाले बयान में कहा है कि, “टूर्नामेंट के मुख्य मध्यस्थ ने कार्लसन (Magnus Carlsen) को इस उल्लंघन के बारे में सूचित किया। उनपर 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। तब उनसे अनुरोध किया कि वह अपने कपड़े बदल लें।”

Magnus Carlsen
image source via getty images

इस बयान के अनुसार, “तब दुर्भाग्य से कार्लसन (Magnus Carlsen) ने जींस बदलने से मना कर दिया और परिणामस्वरूप उनको (Magnus Carlsen) नौवें दौर में खेलने के लिए नहीं चुना गया। इसके अलावा यह निर्णय निष्पक्ष रूप से लिया गया और सभी खिलाड़ियों पर समान रूप से लागू होता है।”

Magnus Carlsen ने जुर्माने को स्वीकारा :-

नार्वे के शतरंज ग्रैंडमास्टर कार्लसन (Magnus Carlsen) ने अपने ‘टेक टेक टेक’ शतरंज ऐप से एक वीडियो में कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है कि उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए 200 डॉलर के जुर्माने को स्वीकार कर लिया है।

Magnus Carlsen
image source via getty images

इसके अलावा उन्होंने न्यूयॉर्क में प्रतियोगिता छोड़ने से पहले अपनी पैंट बदलने से इनकार कर दिया। तब नार्वे के दिग्गज चेस खिलाड़ी कार्लसन ने वीडियो में कहा कि, “मैंने कहा, अगर कोई समस्या नहीं है तो मैं (Magnus Carlsen) कल कपड़े बदल लूंगा।”

क्या है यह पूरा मामला :-

इस बीच कार्लसन (Magnus Carlsen) ने कहा कि, “उनको कहा गया कि आपको अभी कपड़े बदलने होंगे। तब उस समय यह मेरे लिए सिद्धांत का मामला बन गया।”

Magnus Carlsen
image source via getty images

इसके बाद महासंघ ने अपने बयान में कहा कि ड्रेस कोड ‘सभी प्रतिभागियों के लिए पेशेवरपन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है। इससे पहले महासंघ ने कहा कि इसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे इयान नेपोमनियाची पर भी ‘स्पोर्ट्स शूज’ पहनकर ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version