Thursday, February 19

भारतीय टीम भले ही अभी टेस्ट मैच नहीं खेल रही है लेकिन उसके बाद भी उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में लगातार झटके लगते जा रहे हैं। न्यूज़ीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर न सिर्फ सीरीज़ में बढ़त बना ली है बल्कि टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में भी नीचे धकेल दिया है। टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं और उनका फाइनल में पहुंचना मुश्किल होता जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में किस जगह पर मौजूद है।

टॉप पर मौजूद है ऑस्ट्रेलियाई टीम

WTC Points Table Team India Moves To 6th In Rankings
WTC Points Table Team India Moves To 6th In Rankings

ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल टॉप पर चल रही है। उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है, जिसके चलते उनका विनिंग परसेंटेज 100 पहुँच गया है। उनका अगला मैच इंग्लैंड से एडिलेड में होना है जो कि 17 दिसंबर से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया अभी एशेज में 2-0 से आगे चल रही है।

साउथ अफ्रीका ने 25 सालों के बाद टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज़ में हराया था। यह भारतीय टीम की एक साल के अंदर घर में दूसरी हार है। अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज़ अपने नाम की थी। इसके पहले उन्होंने पाकिस्तान में सीरीज़ ड्रा करने में सफलता हासिल की थी। इसी के साथ अब वो 4 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें 3 जीत और 1 हार के साथ 75.000 परसेंट पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

वेस्टइंडीज को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंची न्यूज़ीलैंड

न्यूज़ीलैंड की टीम ने भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपना सफर शुरू कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपनी पहली सीरीज़ की शुरुआत की है। पहले मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार खेलते हुए लगभग टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े स्कोर का पीछा कर दिया था। हालाँकि विकेट न होने की वजह से मैच ड्रा हो गया। लेकिन दूसरे मैच में कीवी टीम ने कोई गलती नहीं की और आसानी से मैच जीत लिया। इसी के साथ अब उनके 2 मैचों में 1 जीत और 1 ड्रा के साथ 66.670 पॉइंट्स हैं।

नंबर 6 पर लुढ़की टीम इंडिया

न्यूज़ीलैंड की जीत से भारतीय टीम को नुकसान हुआ है और अब वो एक पायदान नीचे लुढ़ककर नंबर 6 में पहुँच गई है। टीम इंडिया ने इस साइकिल में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 4 में हार तथा 1 ड्रा के साथ 48.150 परसेंट पॉइंट्स हैं।

WTC पॉइंट्स टेबल

Rank Team Matches Won Lost Tied Drawn NR Points PCT
1 Australia 5 5 0 0 0 0 60 100.000
2 South Africa 4 3 1 0 0 0 36 75.000
3 New Zealand 2 1 0 0 1 0 16 66.670
4 Sri Lanka 2 1 0 0 1 0 16 66.670
5 Pakistan 2 1 1 0 0 0 12 50.000
6 India 9 4 4 0 1 0 52 48.150
7 England 7 2 4 0 1 0 26 30.950
8 Bangladesh 2 0 1 0 1 0 4 16.670
9 West Indies 7 0 6 0 1 0 4 4.760

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version