Thursday, February 19

T20 World Cup 2026 Tickets: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वाँ संस्करण 7 फरवरी से शुरू होगा। इसमें पहले ग्रुप मैच होंगे, फिर सुपर-8 और उसके बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएँगे। कुल 20 टीमें खेलेंगी और कुल 55 मैच होंगे। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। भारत में मैचों की टिकट 100 रुपये से शुरू होती है, जबकि श्रीलंका में सबसे सस्ती टिकट लगभग 300 रुपये की है। ICC ने अपने बयान में कहा कि पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के टिकटों की बिक्री शुरू हो रही है। इस बड़े टूर्नामेंट को ज्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए शुरुआती टिकटों की कीमतें कम रखी गई हैं।

टिकटों की बिक्री भारत के समयानुसार सुबह 6:45 बजे से शुरू होगी। भारत में कुछ स्थानों पर टिकट 100 रुपये से मिलेंगे, जबकि श्रीलंका में शुरुआती टिकट लगभग 300 रुपये की होंगी।

कैसे बुक करें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टिकट? (How to Book ICC T20 World Cup 2026 Ticket)

फैंस टिकट बुक करने के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप की वेबसाइट (https://tickets.cricketworldcup.com)) पर जा सकते हैं। चाहें तो बुक माय शो की वेबसाइट या ऐप से भी टिकट ले सकते हैं। वेबसाइट पर सभी टीमों के झंडे दिखाई देंगे। आप जिस टीम का मैच देखना चाहते हैं, उस टीम के झंडे पर क्लिक करें। अगर आप इंडिया पर क्लिक करते हैं, तो टीम इंडिया के सभी मैचों की सूची खुल जाएगी। जिस मैच का टिकट चाहिए, उस मैच पर क्लिक करें।

मान लीजिए आपने भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर क्लिक किया। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का टिकट (India vs Pakistan Cricket Match Ticket)

अगर आप भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखना चाहते हैं, तो उसकी टिकट आप आसानी से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। यह मैच 15 फरवरी को श्रीलंका में खेला जाएगा। श्रीलंका में होने वाले मैचों की सबसे सस्ती टिकट 1500 LKR की है, जो भारतीय रुपये में लगभग 438 रुपये होती है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू

  1. नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  2. एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
  3. अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  4. ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  5. वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  6. एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो
  7. पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
  8. आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version