साल 2023 आईपीएल का सीजन राजस्थान के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल के लिए शानदार साबित हो रहा है। इस बार वो बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ अपनी टीम (राजस्थान रॉयल्स) के लिए मैच जीतान में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यशस्वी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। RR के लिए ओपनिंग करते हुए यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने महज 13 गेदों में 50 रन बनाकर आईपीएल इतिहास में अब तक का तेज अर्धशतक लगा दिया। इस अर्धशतक को पूरा करने के लिए यशस्वी ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।
यशस्वी से पहले आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के पास था। केएल राहुल में साल 2018 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा पैट कमिंस ने 2022 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेदों में ही अर्धशतक लगाया था।
यशस्वी के नाम दर्ज हो चुके ये अन्य रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे तेज पचास बनाने से अलावा यशस्वी जयसवाल के नाम अन्य रिकॉर्ड दर्ज हैं। जयसवाल के नाम मुंबई की तरफ से खेले गए घरेलू मेच में डबल सेंचुरी दर्ज है और अलावा वह लिस्ट ए क्रिकेट में भी दोहरा शतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी वह शतक जड़ चुके हैं। इस साल 2023 के आईपीएल में यशस्वी जयसवाल 500 रन बनाने वाले दूसरे बैटर भी बन गए हैं।
Fastest FIFTY in the IPL
Yashasvi Jaiswal brings up his half-century in just 13 deliveries 👏👏#TATAIPL #KKRvRR pic.twitter.com/KXGhtAP2iy
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2023
इस मैच में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 150 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में यशस्वी जयसवाल की 98 रनों की पारी की बदोलत राजस्थान की टीम ने आसान जीत हासिल कर ली।