Friday, February 13

यशस्वी जायसवाल इस वक्त टीम इंडिया में सबसे युवा बल्लेबाज हैं। ये युवा खिलाड़ी एक के बाद एक नए किर्तीमान स्थापित कर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन जायसवाल ने शतक जड़ दिया। ये शतक यशस्वी जायसवाल के लिए काफी खास है।

ये उनका अपने देश भारत में पहला शतक है। इसके पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था जो कि वहीं पर आया था। यशस्वी के इस शतक के बाद कई पूर्व क्रिकेटर जैसे सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली और पूर्व कोच व खिलाड़ी रवि शास्त्री की लिस्ट में शुमार हो गए हैं।

बनाया ये खास रिकॉर्ड

इस वक्त यशस्वी जायसवाल की उम्र महज 22 साल की है। हाल में उन्होंने बीते 28 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया था। जिसका मतलब हुआ कि अभी जायसवाल को 23 साल पूरे होने में वक्त है। अब 23 साल की उम्र पूरी करने से पहले टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए घर और विदेश में शतक लगाने वाले केवल 4 ही खिलाड़ी हैं। इससे पहले तीन थे, लेकिन यशस्वी के इस शतक के बाद ये संख्या चार की हो गई है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रवि शास्त्री, दूसरा सचिन तेंदुलकर और तीसरा नाम खब्बू बल्लेबाज विनोद कांबली का है। अब इस लिस्ट मे चौथा नाम यशस्वी जायसवाल का दर्ज हो गया है।

ये भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में भी नहीं मिला मौका, सरफराज को करना होगा इंतजार

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version