Wednesday, February 18

इस वक्त विश्व क्रिकेट में भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम गूंज रहा है। इसकी वजह उनके डेब्यू टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाना है। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा और जयसवाल दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक लगाया। इन दोनों के बीच 229 रन की शानदार साझेदारी हुई। ये ही कारण है कि अभी मैच में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। एक तरफ जहां रोहित शर्मा शतक लगाकर आउट हो चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ जयसवाल अभी भी क्रीज पर टीके हुए हैं। जयसवाल के अपने डेब्यू मैच में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर दिए हैं।

जयसवाल ने बनाया ये रिकॉर्ड

21 साल के इस बल्लेबाज ने घर से बाहर अपने पहले ही मैच में शतक लगाकर ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। हांलाकि इससे पहले पृथ्वी शॉ ने भी अपने डेब्यू मैच में शतक लगाया था, लेकिन उनका शतक राजकोट के मैदान पर आया था।  इसके अलावा जायसवाल विदेशी धरती पर पहले ही मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वो अभी 143 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम था। उन्होंने साल 1996 में इग्लैंड के खिलाफ 131 रन बनाए थे।


ये भी पढ़ें: एशेज सीरीज के लिए एक दूसरे से भिड़े इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के PM

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version