भारतीय टीम 2007 टी20 वर्ल्ड कप खेल रही थी और क्रिकेट में विश्व कप बहुत बड़ा इवेंट होता हैं। इस टूर्नामेंट में बहुत सी लड़ाईयां ऐसी हैं जो ग्राउंड के ऊपर आत्म सम्मान की हो जाती हैं, जो यादगार बन चुकी हैं। इस विवादों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय, युवराज सिंह और फ्लिंटॉफ का हैं
युवराज ने इस उपलब्धि के पीछे की कहानी साझा की और इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रू फ्लिंटॉफ के साथ हुई बहस के बारे में जानकारी दी। तीखी बहस के बाद युवी ने एक ही ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर 6 छक्के लगाकर सुर्खियाँ बटोरीं।
क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर, युवराज ने बताया कि कैसे टूर्नामेंट के दौरान उनके और फ्लिंटॉफ के बीच तनाव बढ़ गयी थी। फ्लिंटॉफ अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और युवराज सिंह उनकी कुछ टिप्पणियों से असहज महसूस कर रहे थे। कुछ अच्छे शॉट लगाने के बाद, जब युवराज ने एक रन लिया, तो फ्लिंटॉफ ने उनका अपमान करते हुए कहा बेतुका शॉट है।
युवराज सिंह और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच इस तगड़े विवाद की शुरुआत कब और कैसे हुई

19 सितंबर 2007 को टी20 विश्व कप का यह मैच दक्षिण अफ्रीका के ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेल जा रहा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी कर रही थी और 17 ओवरों में उनका स्कोर 155/3 रन था। युवराज सिंह मैदान पर आए ही थे और उस दौरान एंड्रू फ्लिंटॉफ ने 18वां ओवर फेंका और युवराज ने उनके ओवर में पर दो चौके जड़ दिए थे।
इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। ओवर खत्म होने के बाद फ्लिंटॉफ बिल्कुल भी खुश नहीं थे। 19वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड को गेंद दिए जाने बाद युवराज ने छह गेंदों पर 6 छक्के मारे थे ।
युवराज ने फ्लिंटॉफ के साथ बहस के बाद कैसे दिया जवाब, स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में छह छक्के जड़े

युवराज ने बताया कि कैसे मैच के दौरान उनके और फ्लिंटॉफ के बीच बहस बढ़ गई थी। फ्लिंटॉफ अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे थे। 18वें ओवर के दौरान युवराज सिंह उनकी टिप्पणियों से गुस्सा हो गए और उनके साथ झगड़ा हो गया।
अच्छे शॉट लगाने के बाद, जब युवराज ने एक रन लिया, तो एंड्रयू ने युवी को गालियाँ दीं और उनकी बाउंड्रीज़ को ‘बेतुका शॉट’ कहा। ये मामला तब सबसे ज्यदा बढ़ा जब फ़्लिंटॉफ़ ने कथित तौर पर युवराज की तरफ़ थूका। इस व्यवहार से युवराज नाराज़ हो गए और फिर अपना बल्ला लेकर फ़्लिंटॉफ़ के सामने आ गए।
इस झगड़े के बाद 19वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के मारे थे। इनमें मिड-विकेट, फाइन लेग, लॉन्ग-ऑन, पॉइंट के ऊपर से और लॉन्ग-ऑन के ऊपर शॉट्स शामिल हैं। वह टी20 इंटरनेशनल ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसी मैच में टी20 इतिहास की सबसे तेज़ हाफ़ सेंचुरी भी बनाई गई थी, जो आज भी रिकॉर्ड है। युवराज ने उस मैच में 16 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली, जिसकी मदद से भारत ने 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए। इंग्लैंड यह मैच 18 रन से हार गयी थी ।
एक ही ओवर में छह छक्के लगाने के बाद युवराज ने क्या कहा?
युवराज ने इस लड़ाई का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान किया. एक इवेंट के दौरान युवराज सिंह से एक फैन ने पूछा कि जब आपने 6 छक्के मारे थे तो आपकी बहस एंड्रू फ्लिनटॉफ से हो गई थी और इंग्लैंड की पूरी टीम आपको स्लेज कर रही थी। आपने जब 6 छक्के लगा दिए तो आपने एंड्रू फ्लिनटॉफ को क्या बोला था?
युवराज सिंह ने इसका जवाब देते हुए कहा, “जो विराट कोहली टीवी पर बोलता है बेन स्टोक्स को। जब आप थोड़े और बड़े हो जाओगे तो आपको खुद ही समझ में आ जाएगा कि मैंने क्या बोला था।”

