Babar Azam to Earn INR 2.35 Crore with Sydney Sixers in BBL 2025-26: बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 में इस बार पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज़ बाबर आज़म का जलवा देखने को मिलेगा। सिडनी सिक्सर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर बड़ा दांव खेला है। बाबर की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी और उनका लक्ष्य इस बार खिताब जीतने का होगा। लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया की इस टी20 लीग में स्टार पावर कम होती जा रही थी, लेकिन बाबर जैसे बड़े नाम की एंट्री से लीग को नया आकर्षण मिलेगा।
सिडनी सिक्सर्स ने दिलाई प्लैटिनम डील
बाबर आज़म को सिक्सर्स ने ड्राफ्ट के प्लैटिनम कैटेगरी में खरीदा है। यह BBL की सबसे बड़ी कैटेगरी होती है, जिसमें खिलाड़ी को सबसे ज्यादा रकम मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर को इस सीज़न में 4 लाख 20 हज़ार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 2.35 करोड़ रुपये) तक की मोटी कमाई होगी।
BBL सैलरी स्ट्रक्चर
BBL में खिलाड़ियों की सैलरी उनकी कैटेगरी के हिसाब से तय होती है। ड्राफ्ट की सैलरी बैंड्स इस प्रकार हैं:
प्लैटिनम कैटेगरी: 4,20,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
गोल्ड कैटेगरी: 3,00,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
सिल्वर कैटेगरी: 2,00,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
ब्रॉन्ज कैटेगरी: 1,00,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक
अगर बाबर पूरी सीज़न के लिए उपलब्ध रहते हैं, तो उन्हें पूरी राशि मिलेगी। हालांकि, अगर वे बीच में उपलब्ध नहीं रहते, तो यह रकम उसी अनुपात में तय होगी।
बाबर के लिए BBL क्यों है अहम?
हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए बाबर आज़म को एशिया कप 2025 की टीम से बाहर कर दिया। यह सभी के लिए चौंकाने वाला कदम था, क्योंकि बाबर लगातार रन बनाते रहे हैं। लेकिन टीम प्रबंधन और कोच माइक हेसन का मानना है कि बाबर को अपने स्ट्राइक रेट पर सुधार करना होगा।
इसी वजह से हेसन ने बाबर को सलाह दी कि वे बिग बैश लीग खेलें और ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर अपने खेल को निखारें। यहां रन बनाने से न सिर्फ उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि पाकिस्तान टीम में उनकी वापसी का रास्ता भी खुल सकता है।
पाकिस्तान टीम में वापसी की उम्मीद
बाबर आज़म पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनसे ज्यादा आक्रामक खेल की उम्मीद की जाती है। अगर वे BBL में शानदार प्रदर्शन करते हैं और अपने स्ट्राइक रेट में सुधार दिखाते हैं, तो यह उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए एक अहम कदम साबित हो सकता है।
BBL में बाबर आज़म का आना न सिर्फ सिडनी सिक्सर्स बल्कि पूरी लीग के लिए बड़ा मौका है। फैंस भी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि बाबर ऑस्ट्रेलिया में अपने शॉट्स और क्लासिक बल्लेबाज़ी से दर्शकों को रोमांचित करेंगे। अब देखना होगा कि यह सीज़न उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित होता है या नहीं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

