Tuesday, February 17

Zaheer Khan becomes father: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। इस बीच कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को खुशखबरी भी दी है। इस फोटो में जहीर खान अपने बेटे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं।

जहीर खान और सागरिका घाटगे ने किया बेटे का स्वागत :-

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने अपने परिवार में बेटे का स्वागत किया है। तभी तो इस क्रिकेट-बॉलीवुड पावर कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी दी है।

Zaheer khan- Sagarika Ghatge
Zaheer khan- Sagarika Ghatge

इन तस्वीरों में जहीर खान अपने बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि उनकी पत्नी सागरिका उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। वहीं इस खबर के सोशल मीडिया में आने के बाद से उनको बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि ज़हीर और सागरिका की शादी साल 2017 में हुई थी।

बेटे का नाम रखा फतेहसिंह खान :-

इसके बाद इस पावरफुल कपल ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान है। अपने बेटे का नाम रखते हुए उन्होंने इसमें पूरे हिंदुस्तान को ही समाहित कर दिया है। वहीं इस बीच उन्होंने अपने बेटे को यह नाम क्यों दिया इस बारे में तो हमें पता नहीं है, लेकिन इस नाम के पीछे भारत में लंबा इतिहास दर्ज है। वहीं उन्होंने बेटे की तस्वीर के साथ लिखा- प्यार, कृतज्ञता और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने अनमोल बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।

Zaheer khan- Sagarika Ghatge
Zaheer khan- Sagarika Ghatge

इस खबर के आने के बाद अब कई लोगों ने उनको बधाई भेजी है। इस बीच अभिनेता अंगद बेदी ने लिखा है, ‘वाहेगुरु।’ जबकि उनके पूर्व साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह ने लिखा है, ‘आप दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करे।’ वहीं अभी हाल ही में उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने बताया था कि उनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई।

Zaheer khan- Sagarika Ghatge
Zaheer khan- Sagarika Ghatge

इस बीच उन्होंने बताया था कि जहीर खान उनसे बात करने में भी हिचकिचाते थे। इस दौरान अभिनेता अंगद बेदी ने उनकी मदद की थी। फिर इसके बाद उन दोनों की बातचीत शुरू हुई थी और साल 2017 में उन दोनों ने शादी कर ली। इसके आगे सागरिका ने बताया कि जहीर खान ने उनके बारे में एक राय बना ली थी।

Zaheer khan- Sagarika Ghatge
Zaheer khan- Sagarika Ghatge

इसके बाद उन्होंने कहा कि, “मुझे लगता है कि हम मिलते रहे और उन्होंने मुझसे बात भी नहीं की। क्योंकि हर कोई कहता था , ‘तुम्हें पता है, वह उस तरह की लड़की है।’ मुझे नहीं पता कि उनका क्या मतलब था। शायद यह कि आपको उससे तभी बात करनी चाहिए जब आप वास्तव में इस बारे में गंभीर हों, अन्यथा इस बात का कोई मतलब नहीं है।”

Zaheer khan- Sagarika Ghatge
Zaheer khan- Sagarika Ghatge

इसके बाद सागरिका घाटगे और जहीर खान ने साल 2017 में शादी कर ली थी। इसके अलावा जहीर खान भारतीय क्रिकेट टीम के एक मशहूर क्रिकेटर हैं। इस मौजूदा समय में वह आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर हैं। जबकि सागरिका घाटगे एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version