ZIM vs RSA: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सीन विलियम्स ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के गेंदबाजों की खूब पिटाई करते हुए शतक लगा दिया है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीतने के बाद अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है।
इस दौर पर अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हो रही है। क्यूंकि बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज सीन विलियम्स ने शतक ठोक दिया है। इस शानदार शतक के चलते हुए उन्होंने अपनी टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ा दिया है।
सीन विलियम्स ने ठोका शानदार शतक :-
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज सीन विलियम्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक तूफानी शतक ठोक दिया है। उन्होंने 122 गेंदों में 12 चौकों की मदद से अपने 100 रन पूरे किए।

इसके अलावा यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक है। उनकी इस शानदार पारी ने एक बार फिर उनकी काबिलियत साबित कर दी है। इस समय शॉन विलियम्स जिम्बाब्वे के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। तभी तो अब मुश्किल समय में बड़ी पारी खेलकर उन्होंने अपनी टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में बनाए रखा है।

इसके अलावा अगर जिम्बाब्वे की पारी की बात करें तो सीन विलियम्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। इसके बावजूद भी इस टीम के कप्तान क्रेग इर्विन की तारीफ करनी होगी। जिन्होंने 90 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 36 रन बनाए और सीन को शतक पूरा करने में मदद की। इस मैच में आउट होने से पहले उन्होंने अपनी टीम के लिए 164 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 137 रनों की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 418 रन :-

इस समय जिम्बाब्वे के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में 418/9 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था। तब अफ्रीका की टीम की तरफ से 2 बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे। इस टीम के लिए लुआन ड्री प्रिटोरियस ने 153(160) रन की पारी खेली थी। जबकि कॉर्बिनम बॉश ने 100 रन की नाबाद पारी खेली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







