Friday, March 13

FIH Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम को बर्लिन में चीन के खिलाफ खेले गए मैच में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ अब एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में भारतीय टीम का अभियान भी समाप्त हो गया है।

भारतीय महिला टीम अब इस हार के बाद 16 मैचों में 10 अंकों के साथ नौ टीमों की तालिका में सबसे नीचे रही है। इसके अलावा आखिरी स्थान पर रहने के कारण भारतीय महिला टीम शीर्ष स्तर के प्रो लीग से दूसरे स्तर की वैश्विक टूर्नामेंट नेशंस कप से भी रेलीगेट हो गई है।

भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली चीन से हार :-

एफआईएच प्रो लीग से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम को बीती रविवार को दो बार एक गोल की बढ़त गंवाने के बाद चीन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह इस प्रतियोगिता में लगातार आठवीं हार है।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इसके अलावा भारतीय महिला टीम की इस हार के बाद 16 मैचों में 10 अंकों के साथ नौ टीमों की तालिका में सबसे नीचे रही है। जबकि आखिरी पायदान पर रहने के कारण भारतीय महिला टीम शीर्ष स्तर के प्रो लीग से दूसरे स्तर की वैश्विक टूर्नामेंट नेशंस कप से भी रेलीगेट हो गई है।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

भारतीय महिला टीम के लिए सुनेलिता टोप्पो (नौवें मिनट) और रुतुजा पिसल (38वें) ने गोल किए। जबकि झांग यिंग (19वें, 39वें) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त को खत्म किया। इसके बाद फिर जू वेन्यू ने खेल के 53वें मिनट में गोल कर चीन की जीत पक्की कर दी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version