Sunday, February 15

Football: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को अब पूरी उम्मीद है कि ओडिशा एफसी 14 फरवरी से शुरू होने वाली इंडियन सुपर लीग में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर देगा। क्यूंकि इस समय आईएसएल के आगामी सत्र के लिए 13 क्लबों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। केवल अब ओडिशा एफसी की तरफ से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। इस बीच एआईएफएफ को उम्मीद है कि ओडिशा एफसी 14 फरवरी से शुरू होने वाली लीग में शामिल होने की पुष्टि जल्द कर देगा।

एआईएफएफ को ओडिशा एफसी की भागीदारी का इंतजार :-

All India Football Federation
All India Football Federation

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को अब पूरी उम्मीद है कि ओडिशा एफसी 14 फरवरी से शुरू होने वाली इंडियन सुपर लीग में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर देगा। इससे पहले भारत के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बीते दिन मंगलवार को घोषणा की थी कि वाणिज्यिक साझेदार न मिलने के कारण स्थगित हुई आईएसएल अब 14 फरवरी से शुरू होगी और सभी 14 क्लब इसमें हिस्सा लेंगे। इसके अलावा अब सूत्रों के अनुसार ओडिशा एफसी ने लीग में भागीदारी की पुष्टि के लिए गुरुवार तक का समय मांगा है।

13 क्लबों ने की अपनी भागीदारी की पुष्टि :-

इसके अलावा समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से कहा है कि, “अभी तक 13 क्लबों ने इंडियन सुपर लीग में खेलने के लिए अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। जबकि ओडिशा एफसी ने एक दिन का अतिरिक्त समय मांगा है और एआईएफएफ को उम्मीद है कि वह बृहस्पतिवार को अंतिम पुष्टि कर देगा।”

Mansukh Mandaviya
Mansukh Mandaviya

इस बीच गौर करने वाली बात यह है कि ओडिशा एफसी ने इससे पहले डूरंड कप और सुपर कप में भी हिस्सा नहीं लिया था। इसके अलावा इस फुटबॉल क्लब ने पिछले साल अगस्त में अपने सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के अनुबंध को भी समाप्त कर दिया था। इसके अलावा आईएसएल लीग में हर टीम को 13 मैच खेलने हैं। इस बीच यदि ओडिशा एफसी लीग में शामिल नहीं होती है तो प्रत्येक टीम को 12 मैच खेलने होंगे और कुल मुकाबलों की संख्या 78 रह जाएगी।

Indian Super League match
Indian Super League match

इसके अलावा काफी कम समय में 91 या 78 मैचों का आयोजन करना भी बहुत चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। जबकि पिछली बार आईएसएल का फाइनल 12 अप्रैल को खेला गया था। इसके अलावा 23 से 31 मार्च तक फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो भी है। वहीं इस दौरान भारतीय फुटबॉल टीम साल 2027 एशियाई कप क्वालीफायर के मैच खेलेगी। लेकिन भारत पहले ही इस दौड़ से बाहर हो चुका है। इसके अलावा अप्रैल महीने में बढ़ती हुई गर्मी में भी लीग के आयोजन को लेकर एक और बड़ी चुनौती रहने वाली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version