Shooting: इस समय भारत खेल जगत को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वहीं खबर ने अब सभी को शर्मिंदा जरूर कर दिया है। इस बीच आ रही खबर में नेशनल पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 साल की नेशनल लेवल की महिला निशानेबाज खिलाड़ी के साथ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है।
इसके अलावा अब इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी कोच अंकुश भारद्वाज पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि इस खबर की भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने भी पुष्टि की है कि फरीदाबाद में भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एनआरएआई ने अंकुश भारद्वाज को किया सस्पेंड :-
इसके अलावा अब नाबालिग शूटर के साथ यौन शोषण का आरोप लगने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने अंकुश भारद्वाज के खिलाफ एफआरआई दर्ज होने के साथ ही उनको पद से सस्पेंड भी कर दिया है। इसके अलावा समाचार एजेंसी पीटीआई को एनआरएआई के सचिव राजीव भाटिया ने दिए अपने बयान में कहा है कि एनआरएआई ने अंकुश भारद्वाज को निलंबित कर दिया है। जबकि इसके बाद हम उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी करेंगे।

इस दौरान उनको अब नैतिक आधार पर निलंबित किया गया है। इसके बाद अब उनको खुद को निर्दोष साबित करना होगा। इसके अलावा हमारी जांच पूरी होने तक वह किसी भी तरह की कोचिंग गतिविधि से नहीं जुड़ेंगे। जबकि एनआरएआई ने साल 2024 में पेरिस ओलंपिक के लिए 37 सदस्यीय कोचिंग टीम में भारद्वाज को स्थान देने की सिफारिश की थी। इसके बाद तब एनआरएआई की सिफारिश पर ही भारतीय खेल प्राधिकरण ने उनको कोच नियुक्त किया था।
इससे पहले भी विवादों में रहे हैं अंकुश :-

इस बीच अगर अंकुश भारद्वाज को लेकर बात की जाए तो वह अपने करियर के दौरान भी विवादों में रह चुके हैं। इसमें साल 2010 में उनको अपने करियर के दौरान बीटा-ब्लॉकर के इस्तेमाल के लिए डोपिंग प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि पिछले साल अगस्त से भारद्वाज के साथ प्रशिक्षण ले रही इस युवा निशानेबाज ने बताया है कि वह इस घटना से सदमे में है और उन्होंने एक जनवरी को अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







