Monday, February 16

Tilak Varma: इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। वहीं इस बड़ी खबर ने सभी को टेंशन में डाल दिया है। इस बीच खबर आई है कि तिलक वर्मा को आज सुबह नाश्ते के बाद दर्द उठा था। इसके चलते हुए उनको अस्पतलाक में भर्ती कराया गया था। इसके बाद प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तिलक को टेस्टिकल टॉर्शन नामक बीमारी हो गई है।

इसके बाद उनकी स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत सर्जरी की सलाह दी है। इसके बाद अब उनकी सर्जरी हो चुकी है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इसके अलावा आइए इस खबर के बारे में जान लेते हैं कि टेस्टिकल टॉर्शन बीमारी क्या है, क्यों होती है और इससे पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगता है।

क्या है टेस्टिकल टॉर्शन बीमारी :-

इस बीच मिली जानकारी के अनुसार टेस्टिकल टॉर्शन एक मेडिकल इमरजेंसी है। इसमें अंडकोष अपने स्पर्मेटिक कॉर्ड (नसों वाली नली) पर मुड़ जाता है। इससे अंडकोष में खून का प्रवाह रुक जाता है। इसके चलते हुए व्यक्ति को काफी तेज दर्द होता है।

Tilak Varma
Tilak Varma

वहीं उस हिस्से पर सूजन और लालिमा होती है और समय पर इमरजेंसी सर्जरी न होने पर अंडकोष को स्थायी नुकसान या निकालना पड़ सकता है। जबकि यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। लेकिन अमूमन किशोरों (12-18 साल) में ज़्यादा आम है और तत्काल इलाज जरूरी है। इस बीमारी को नजरअंदाज करने से दिक्कत काफी बढ़ भी जाती है।

इस बीमारी के लिए सर्जरी है एकमात्र इलाज :-

इसके अलावा इस टेस्टिकल टॉर्शन की समस्या से समाधान पाने के लिए मरीज को सर्जरी करानी पड़ती है। जबकि डॉक्टर्स के मुताबिक 6-12 घंटे के भीतर सर्जरी न होने पर अंडकोष को बचाना मुश्किल हो जाता है।

Tilak Varma
Tilak Varma

तब उस स्थिति में उसे निकालना पड़ सकता है। इसी वजह से तिलक वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में ही सर्जरी बता दी थी और तत्काल-प्रभाव से सर्जरी भी हुई। ताकि वह इससे जल्द ही स्वस्थ्य हो सकें।

जानिए तिलक को पूरी तरह ठीक होने में लगेगा कितना समय :-

Tilak Varma
Tilak Varma

इसके अलावा इस टेस्टिकल टॉर्शन की सर्जरी के बाद पूरी तरह ठीक होने में आमतौर पर 2 से 4 सप्ताह लगते हैं। उस स्थिति में व्यक्ति को पहले एक-दो हफ़्ते आराम और ज्यादा एक्टिविटीज से बचना जरूरी है। इसके बाद टांके 2-3 सप्ताह में घुल जाते हैं और नॉर्मल एक्टिविटीज 1-2 सप्ताह में शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा भारी काम और सेक्स के लिए अधिक समय (4-6 सप्ताह) लग सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version