Tuesday, March 10

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर अभी से ही दुनियाभर में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। क्यूंकि अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट रिक्वेस्ट 500 मिलियन पार कर गई हैं। वहीं अब यह बात वैश्विक उत्साह को दर्शाती हैं। लेकिन अब इस टूर्नामेंट के महंगे टिकट, सुरक्षा चिंताओं और अमेरिकी राजनीतिक अस्थिरता ने फैंस के बीच काफी बेचैनी पैदा कर दी है। इसके चलते हुए अब हजारों फैंस टिकट प्रोसेस से बाहर हुए हैं और फीफा अब सुरक्षा व प्रतिष्ठा को लेकर इमरजेंसी प्लानिंग कर रहा है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बढ़ी 50 करोड़ टिकट्स की डिमांड :-

FIFA President Gianni Infantino
FIFA President Gianni Infantino

इस समय फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पूरी दुनिया में फुटबॉल प्रेमियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अब फीफा के मुताबिक केवल एक महीने में 500 मिलियन (50 करोड़) से ज्यादा टिकट रिक्वेस्ट दर्ज की गईं हैं। इसके अलावा यह संख्या खुद में एक रिकॉर्ड है, जो हमें यह बताती है कि दुनिया आज भी फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर कितनी दीवानी है।

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैनटिनो ने दिया बयान :-

FIFA President Gianni Infantino
FIFA President Gianni Infantino

इसके चलते हुए अब फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैनटिनो ने कहा है कि, “केवल एक महीने में पांच लाख टिकटों के लिए अनुरोध आना सिर्फ मांग से कहीं अधिक है – यह हमारे लिए एक वैश्विक संदेश है। “इस बीच हमारे लिए केवल एक ही खेद है कि हम हर फैन को स्टेडियम में जगह नहीं दे सकते हैं।” इसके अलावा अब ये टिकट रिक्वेस्ट फीफा के सभी 211 सदस्य देशों से आईं हैं। इस बीच मेजबान देशों (यूएसए, कनाडा, मेक्सिको) को छोड़कर सबसे ज्यादा डिमांड जर्मनी, इंग्लैंड, ब्राज़ील, स्पेन, पुर्तगाल, अर्जेंटीना और कोलंबिया से रही हैं।

किन मैचों की रही है सबसे ज्यादा मांग :-

1. सबसे ज्यादा टिकट रिक्वेस्ट कोलंबिया बनाम पुर्तगाल (मियामी, 27 जून) के लिए आईं है।

2. इसके बाद, मेक्सिको बनाम दक्षिण कोरिया (गुआडालाजारा, 18 जून) और फाइनल (न्यू जर्सी, 19 जुलाई) मैचों के लिए रिक्वेस्ट आईं है।

3. इस बार लॉटरी रिजल्ट की घोषणा पांच फरवरी से पहले नहीं की जाएगी।

टिकट के दामों पर हुई है गहमागहमी :-

FIFA President Gianni Infantino
FIFA President Gianni Infantino

इस बार उत्साह के बीच टूर्नामेंट की टिकट दरों ने विवाद भी खड़ा कर दिया है। इसके चलते हुए कई यूरोपीय फैन ग्रुप्स ने शिकायत की है कि कीमतें बेहद ज्यादा हैं। वहीं अब फुटबॉल सपोर्टर्स यूरोप के मुताबिक टिकट कतर 2022 की तुलना में यह लगभग पांच गुना महंगे हैं। वहीं अब इन आलोचनाओं के बाद फीफा ने दिसंबर में 60 डॉलर की एक नई लो-कॉस्ट कैटेगरी शुरू की है।

टूर्नामेंट की सुरक्षा और अशांति पर सवाल :-

इस टूर्नामेंट के उत्साह के साथ चिंता की एक परत भी जुड़ रही है। क्यूंकि अमेरिकी शहरों में राजनीतिक तनाव, गोलीबारी की घटनाएं और कानून-व्यवस्था को लेकर आशंकाएं फैंस को हतोत्साहित कर रही हैं। इस बीच अब रोया न्यूज के अनुसार 16,800 फैंस ने टिकट प्रोसेस से खुद को रातोंरात बाहर कर लिया है।

FIFA President Gianni Infantino
FIFA President Gianni Infantino

इनमें से कई ने सोशल मीडिया पर बॉयकॉट कैंपेन को समर्थन दिया है। क्यूंकि इनमें से कई विदेशी समर्थकों ने सुरक्षा, पुलिसिंग और संभावित अशांति की चिंताओं का हवाला दिया है। इसके अलावा मिनियापोलिस में आईसीई संबंधी गोलीबारी घटना के बाद फैंस के बीच डर और बढ़ गया है।

तीन देश, 48 टीमें, लेकिन अब डर भी सफर में शामिल :-

फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमों वाला फॉर्मेट खेला जाएगा। वहीं इस बार फीफा विश्व कप पहली बार तीन देशों की संयुक्त मेजबानी (अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको) में होगा। लेकिन अब यूरोप, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कई फैंस अब इस टूर्नामेंट की यात्रा पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

फीफा ने की इमरजेंसी मीटिंग :-

FIFA President Gianni Infantino
FIFA President Gianni Infantino

इस बीच अब सभी फुटबॉल फैंस की बढ़ती चिंता को देखते हुए फीफा ने इस हफ्ते आपात बैठक बुलाने का फैसला लिया है। इस इमरजेंसी मीटिंग में सुरक्षा प्रोटोकॉल, टिकट विड्रॉल और फैन शिफ्टिंग, एजेंडा में शामिल होंगे। इसके अलावा इस बात पर भी चर्चा होगी कि क्या इससे टूर्नामेंट की प्रतिष्ठा पर असर पड़ेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version