Saturday, March 21

Euro Cup 2024 Final: विम्बल्डन 2024 के बाद स्पेन ने इस साल के यूरो कप पर भी कब्जा कर लिया है। इस बार यूरो कप 2024 का फाइनल मुकाबला जर्मनी के बर्लिन में में खेला गया था। इस फाइनल मुकाबले में स्पेन की टीम ने इंग्लैंड की टीम को हराकर यूरो कप का खिताब जीत कर अपने नाम कर लिया है। इस साल विम्बल्डन 2024 के फाइनल मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब जीता था।

Euro Cup 2024 Final इसके बाद फिर स्पेन की टीम ने इंग्लैंड की टीम को यूरो कप 2024 के फाइनल में हराकर खिताब जीता है। जैसे ही इस बार स्पेन के टीम ने इस यूरो कप के खिताब को जीता है तो अब वह यूरो कप के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है। क्यूंकि इस बार यूरो कप 2024 के फाइनल मुकाबले में स्पेन की टीम ने इंग्लैंड की टीम को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है।

spain beat england team
image source : X

Euro Cup 2024 Final इस बार यूरो कप का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहा। क्यूंकि इस मुकाबले के बिल्कुल अंत में ही मैच का डिसीजन निकल पाया था। क्यूंकि इस मुकाबले में विनिंग गोल खेल के अंत में ही हुआ था। जिससे स्पेन इस खिताबी मुकाबले को जीत पाया है। अगर इस मुकाबले में ऐसा नहीं होता तो यह मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट की तरफ बढ़ रहा था।

Euro Cup 2024 Final लेकिन इस मुकाबले को जीत कर अब स्पेन की टीम ने चौथी बार यूरो कप का खिताब जीत लिया है। जो इस खिताब को जितने वाली सबसे सफल टीम बन गई है। इससे ज्यादा इस खिताब को किसी भी टीम ने नहीं जीता है। लेकिन बेशक इस ख़िताब को जीतने में स्पेन को 12 साल का लंबा वक़्त लग गया है।

spain beat england team
image source : X

Euro Cup 2024 Final वहीं इसके साथ ही अब लगातार दूसरी बार इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से यूरो कप का अपना पहला खिताब जीतने से चूक गई है। क्यूंकि इससे पहले पिछली बार खेले गए यूरो कप 2020 के फाइनल मुकबले में भी इंग्लैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। उस समय इंग्लैंड की टीम को इटली ने पेनाल्टी शूटआउट में हराया था। तभी तो लगातार दो बार फाइनल खेलने के बाद भी इंग्लैंड की टीम इस यूरो कप के खिताब को नहीं जीत पाई है।

Euro Cup 2024 Final यूरो कप 2024 के फाइनल का हाल :-

Euro Cup 2024 Final इस बार यूरो कप 2024 का फाइनल मुकाबला स्पेन और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस यूरो कप के फाइनल मुकाबले का पहला हाफ बिना किसी गोल के रहा था। क्यूंकि इस फाइनल मुकाबले में पहले हाफ में कोई भी टीम गोल का अपना खाता तक नहीं खोल पाई। लेकिन जैसे ही दूसरा हाफ शुरू हुआ तो खेल में रोमांच काफी बढ़ गया था।

spain beat england team
image source : X

Euro Cup 2024 Final इस फाइनल मुकाबले का दूसरा हाफ शुरू होते ही खेल के 47वें मिनट में स्पेन ने 1-0 की बढ़त बना ली। इस फाइनल मुकाबले में स्पेन के लिए नीको विलियम्स ने पहला गोल किया। इसके बाद ही मुकाबले के 73वें मिनट में इंग्लैंड की तरफ से बराबरी का गोल कर दिया गया। क्यूंकि इंग्लैंड के खिलाडी पाल्मर ने यह बराबरी का गोल कर दिया।

Euro Cup 2024 Final आखिर में स्पेन ने मारी बाज़ी :-

Euro Cup 2024 Final इस फाइनल मुकाबले में जब दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबरी पर चल रहा था तो इस बार भी एक बार फिर से सभी को लगने लगा था कि 2020 की तरह इस बार के फाइनल मुकाबले में भी पेनाल्टी शूटआउट देखने को मिलेगा। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। इस फाइनल मुकाबले के 86वें मिनट पर स्पेन की टीम ने अपना दूसरा गोल कर दिया और मुकाबले में बढ़त हासिल कर ली।

spain beat england team
image source : X

यूरो कप 2024 के इस फाइनल मुकाबले में स्पेन की टीम के लिए दूसरा गोल ओयारजाबल ने किया। स्पेन के इस खिलाड़ी ने जब अपना यह गोल किया तो इसी के साथ ही इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम पिछड़ गई और आखिर में उनको हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मुकाबले में 90 मिनट का खेल होने के बाद भी 4 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिला था पर उसमें भी इंग्लैंड की टीम कोई भी गोल नहीं कर पाई और अंत में इस खिताबी मुकाबले को स्पेन से हार गई।

ये भी पढ़ें: स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने रचा इतिहास, नोवाक जोकोविच को हराकर दूसरी बार जीता विंबलडन का खिताब

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version