Tuesday, June 16

Euro Cup Final 2024: यूरो 2024 के फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर चौथी बार खिताब कब्जा किया। खेल के आखिरी क्षणों में स्पेन ने जीत हासिल की थी। फाइनल में मिली हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दिल टूट गया। इस हार के बाद इंग्लैंड के बेलिंगहैम ने फुटबॉल की तुलना टी20 और टेस्ट क्रिकेट से कर डाली। बेलिंग हैम ने क्लब और अंतर्राष्ट्रीय फुट बॉल को टी20 और टेस्ट क्रिकेट की तरह बताया। 

Euro Cup Final 2024: हार के बाद क्या बोले बेलिंगहैम 

Euro Cup Final 2024: यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से जगह बनाने में कामयाब हुई थी, लेकिन फिर से फाइनल में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। जिससे टीम का खिताब जीतने का सपना टूट गया।

Euro Cup Final 2024: यूरो 2024 फाइनल में स्पेन से मिली हार के बाद बेलिंगहैम ने दिया बड़ा बयान   
Euro Cup Final 2024

फाइनल में स्पेन के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी बेलिंगहैम ने कहा कि हम फाइनल में पहुंचकर जीतने आए थे। लेकिन हम फिर से हार गये। हम और भी बेहतर कर सकते थे, लेकिन लोगों को समझना चाहिए इंटरनेशनल फुटबॉल और क्लब फुटबॉल टी20 और टेस्ट क्रिकेट की तरह अलग-अलग होता है। 

Euro Cup Final 2024: स्पेन ने 2-1 से जीता मुकाबला

Euro Cup Final 2024: यूरो 2024 फाइनल में स्पेन से मिली हार के बाद बेलिंगहैम ने दिया बड़ा बयान   
                    Euro Cup Final 2024     

Euro Cup Final 2024: यूरो फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल करने में नाकामयाब रही थी। इसके बाद दूसरे हाफ में पहला गोल स्पेन की तरफ से आया। 47वें मिनट नेको विलियम्स ने गोल करके स्पेन को 1-0 से आगे कर दिया था। 

इसके बाद इंग्लैंड ज्यादा देर तक पीछे नही रह पाई और मैच के 73वें मिनट में कोल पामर ने गोल करके इंग्लैंड को स्पेन के बराबर ला दिया था। मैच के आखिर में स्पेन के सब्सटीटयूट खिलाड़ी मिकेल ने 86 वें मिनट में गोल करके स्कोर को 2-1 से आगे कर दिया था। 

यह भी पढ़ें:-Euro Cup History: इतिहास से लेकर वर्तमान तक, किस टीम ने जीता है सर्वाधिक बार खिताब और वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं              

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version