Thursday, June 11

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होने वाली है। जिसके लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब पूरी तरह से तैयार दिख रही है। इस ओलंपिक के खेलों में अब कुछ दिनों का ही समय बचा हुआ है। ऐसे में इन ओलंपिक के खेलों के लिए भारत के सभी खेलों के एथलीट अब अपना जौहर दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Indian men's hockey team
image source ; X

Paris Olympics 2024 इस बार भारत ने पेरिस ओलंपिक के लिए कुल 125 खिलाड़ियों का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। इन खिलाड़ियों में कुछ ने अपनी रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया है जबकि कुछ को इस बार ओलंपिक का कोटा मिला है। इस बार भारत को पुरुष हॉकी टीम से भी पदक की काफी उम्मीदें है।

Indian men's hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियन के तौर पर ओलंपिक में क्वालीफाई किया है। इस बार इस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में भारतीय टीम के अलावा बेल्जियम, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड की टीमें है।

Paris Olympics 2024 कब-कब खेले जाएंगे भारतीय हॉकी टीम के मुकाबले :-

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना अभियान 27 जुलाई से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से शुरू करेगी। इसको लेकर अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने ग्रुप में अन्य पांच टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी। इस बार इस ओलंपिक में टॉप 8 टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगी।

Indian men's hockey team
image source : X

Paris Olympics 2024 इस बार पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल मुकाबले 4 अगस्त से शुरू होंगे। वहीं इस बार पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल मुकाबले 6 अगस्त को होंगे। जबकि इस बार पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम का फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले यवेस-डु-मनोयर स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Paris Olympics 2024 यहां देखें भारतीय हॉकी टीम का पूरा शेड्यूल :- 

डेट : 27 जुलाई

मैच : भारत vs न्यूजीलैंड

वेन्यू : यवेस-डु-मनोयर स्टेडियम

समय : रात 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

डेट: 29 जुलाई

मैच: भारत vs अर्जेंटीना

वेन्यू: यवेस-डु-मनोयर स्टेडियम

समय : शाम 04:15 बजे (भारतीय समयानुसार)

डेट : 30 जुलाई

मैच : आयरलैंड vs भारत

वेन्यू : यवेस-डु-मनोयर स्टेडियम

समय : शाम 04:45 बजे (भारतीय समयानुसार)

डेट : 1 अगस्त

मैच : भारत बनाम बेल्जियम

वेन्यू : यवेस-डु-मनोयर स्टेडियम

समय : दोपहर 01:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

डेट : 2 अगस्त

मैच : ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

स्थान : यवेस-डु-मनोयर स्टेडियम

समय : शाम 04:45 बजे (भारतीय समयानुसार)

Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम :-

श्रीजेश परट्टू रावेन्द्रन (गोलकीपर)

जर्मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय (डिफेंडर)

राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद (मिडफील्डर)

अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह (फॉरवर्ड)

नीलकंठ शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (अल्टरनेटिव प्लेयर)

ये भी पढ़ें: कोपा अमेरिका 2024 में फाइनल में अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराकर 16वीं बार जीता खिताब, मार्टिनेज ने दागा निर्णायक गोल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version