Wednesday, June 17

Austria Vs Türkiye: तुर्की ने ऑस्ट्रिया को हराकर राष्ट्रीय फुटबॉल यूरो 2024 क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने वाली आखिरी टीम बन गई है। राउंड ऑफ 16 के मैच में तुर्की ने आस्ट्रिया को 2-1 से हरा दिया।

EURO CUP 2024 Austria Vs Türkiye: तुर्की ने ऑस्ट्रिया को 2-1 से रौंदकर बनाई क्वार्टरफाइनल में जगह, इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड  
               EURO CUP 2024 Austria Vs Türkiye

तुर्की के लिए मेरिह डोमिराल ने आगे बढ़कर दो गोल किए। लेकिन यह पर्याप्त नही है उनकी टीम को अभी आगे के मुकाबले के लिए और भी मेहनत करनी होगी जिससे तुर्की टूर्नामेंट के अगले चरण में आगे बढ़ेगा। तुर्की की टीम अब UEFA यूरो 2024 क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से भिड़ेगा।  

Austria Vs Türkiye: मेरिह डोमिराल ने रचा इतिहास 

EURO CUP 2024 Austria Vs Türkiye: तुर्की ने ऑस्ट्रिया को 2-1 से रौंदकर बनाई क्वार्टरफाइनल में जगह, इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड  
              EURO CUP 2024 Austria Vs Türkiye

तुर्की और ऑस्ट्रिया के बीच खेले गये मुकाबले में तुर्की ने ऑस्ट्रिया को 2-1 से हरा दिया। इस मुकाबले में तुर्की के खिलाड़ी ने मात्र 57 सेकेंड में गोल दाग कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण टीम क्वार्टरफाइनल में पहुँच गई है। इनके इस रिकॉर्ड के पहले यह गोल 2002 विश्व कप में कोरिया गणराज्य के खिलाफ हकन सुकुर ने मात्र 11 सेकेंड में लगाया था। 

Austria Vs Türkiye: इतिहास में कभी पहले मिनट में गोल नही हुआ था  

EURO CUP 2024 Austria Vs Türkiye: तुर्की ने ऑस्ट्रिया को 2-1 से रौंदकर बनाई क्वार्टरफाइनल में जगह, इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड  
          EURO CUP 2024 Austria Vs Türkiye

1960 से लेकर साल 2020 तक के इतिहास में पहले कभी भी पहले मिनट में गोल नही हुआ था। अब यूरो 2024 में शुरूआती मिनटों में दो गोल हो चुके हैं। तुर्की टीम इस बार अपने यूवा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरा है और यह पहली टीम ऐसी बन गयी है जो नॉकआउट मुकाबले में अपने दो यूवा खिलाड़ियों के साथ मुकाबले में उतरा है। इससे पहले 1964 में हंगरी ने डेनमार्क के खिलाफ मैच खेला था।

यह भी पढ़ें:-UPKL 2024: UP में शुरू हो रहा है कबड्डी का महासंग्राम, जानिए कब से कब तक खेला जाएगा मुकाबला

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version