Tuesday, July 15

भारतीय फुटबॉल टीम ने पाकिस्तानी टीम को सैफ चैंपियनशिप में एकतरफा हरा दिया है। इस मुकाबले को भारतीय टीम  ने 4-0 के बड़े अंतर से अपने नाम किया है। मैच में हिंदुस्तान ने पहले से ही पाकिस्तान की टीम पर दबाव बनाया हुआ था। ये ही कारण रहा है भारतीय टीम इसे अपने पाले में करने में कामयाब रही। भारत की तरफ से कप्तान सुनिल छेत्री ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अकेले ही पाकिस्तान की टीम पर 3 गोल दाग दिए। हांलाकि इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए।

भारत ने पाक को चटाई धूल

इस मैच को भारत और पाकिस्तान के बीच बैंग्लोर के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेला गया। मैच के शुरुआती समय में हल्की बारिश हो रही थी। लेकिन बाद में मौसम सही हो गया। मुकाबले के 10वें ही मिनट ने पाकिस्तानी गोलकीपर ने काफी आगे आकर डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही इस पर भारतीय कप्तान सुनिल छेत्री की नजर पड़ी , तो उन्होंने इसका फायदा उठाया और टीम के लिए पहला गोल कर दिया। इसके बाद 15वें मिनट में गोल हुआ ये भी सुनिल ने ही किया। ऐसे में टीम इंडिया मैच के शुरुआत में ही 2-0 की भढ़त के साथ आगे बढ़ गई। इसके बाद 74वें मिनट में भी उन्होंने ही टीम के लिए गोल किया। इसके साथ ही भारतीय कप्तान सुनिल छेत्री के इंटरनेशल फुटबॉल में 90 गोल हो गए हैं। सुनिल के तीन गोल से अलावा 81वें मिनट में उदांता सिंह ने चौथा और आखिरी गोल किया।


इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत के कोच से भिड़ते हुए भी नजर आए। पहले हाफ के दौरान कोच इगोर स्टिमिक से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की धक्का मुक्की भी देखने को मिली। दरअसल, जब पाकिस्तानी खिलाड़ी गेंद के लिए थ्रो कर रहा था, तब भारतीय कोच ने गेंद छीन ली। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना आपा खोते हुए नजर आए। इस दौरान रेफरी ने भारतीय कोच और मैनेजर को रेड कार्ड दिखाया तो वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया।

ये भी पढ़ें:  FIFA: फुटबॉल के कुछ ऐसे रिकॉर्ड, जो अब नहीं टूट सकते हैं

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version