भारतीय फुटबॉल के लिए पिछला कुछ समय शानदार रहा है, ये बात खेल के लिए उसके प्रदर्शन को लेकर है। इसके इतर भारतीय फुटबॉल विवादों से भी ज्यादा दूर नहीं है। जी हां, अब एक और नया और अनौखा विवाद भारतीय फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के साथ जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बीते मंगलवार से हर जगह खासकर सोशल मीडिया में एक खबर जमकर फैल रही है। इस खबर में बताया जा रहा है कि भारतीय फुटबॉल में खिलाड़ियों का चयन एक ज्योतिष के सुझाव के आधार पर किया जा रहा है।
हेड कोच का ज्योतिषी कनेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्योतिषी आधार पर खिलाड़ियों के चयन वाली घटना एएफसी एशियन कप क्वालीफायर के आसपास की है। इस दौरान सबसे पहला नाम भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच इगोर स्टिमैक का आ रहा है, क्योंकि उन्होंने ही खिलाड़ियों के चयन के लिए एक भूपेश शर्मा नाम के ज्योतिषी से संपर्क किया था। खबर है कि मई 2022 में AIFF के पूर्व महासचिव कुशल दास ने कोच को इस ज्योतिष से मिलवाया था।
किए लाखों रुपये खर्च
मीडिया हाउस इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में तो यहां तक खुलासा किया गया है कि, कोच इगोर स्टिमैक ने ज्योतिष को भूपेश शर्मा को एक मैसेज भी भेजा था। इस मैसेज में उन्होंने ज्योतिष से जून की प्लेइंग 11 की लिस्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों के चार्ट की जांच करने तक के लिए कहा गया था। ये बात कोच ने अफगानिस्तान के खिलाफ हो रहे मैच से दो दिन पहले बताई थी। जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच को भारतीय टीम ने 2-1 के अंतर के साथ अपने नाम किया था। जानकारी तो यहां तक भी मिल रही है कि कोच ने ज्योतिष को उनकी सलाह के लिए लगभग 12 से 15 लाख रुपये तक का भुकतान भी किया। अब ऐसी जानकारी सामने आने के बाद हर कोई हैरान है कि खेल में इस तरह की बातों पर ध्यान दिया जा रहा है और उन्हें माना जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स कोच इगोर स्टिमैक को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
Head Coach Igor Stimac with Bhupesh Sharma Astrologer. pic.twitter.com/35LuCCPUje
— ISL தமிழ் Memes (@TheISLtamil) September 12, 2023
Indian National Team Head Coach Igor Stimac vs Odds..
Whose side are you on? pic.twitter.com/rzJog7BzgH— ISL தமிழ் Memes (@TheISLtamil) September 12, 2023
ये भी पढ़ें: ये हैं Asia Cup 2023 में भारत को फाइनल तक पहुंचाने वाले स्टार खिलाड़ी
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

