Football: अंडर-20 एशिया कप क्वालीफायर के शुरुआती मुकाबले में भारत ने मंगोलिया पर 4-1 की प्रभावशाली जीत दर्ज की है। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाओस के वियनतियाने में खेला गया था। इसी के साथ अब भारतीय फुटबॉल टीम (Football) ने अंडर-20 एशिया कप क्वालीफायर में अपनी जीत के साथ शुरुआत की है।

India defeated Mongolia
image source : X

इस अंडर-20 एशिया कप क्वालीफायर के मुकाबले में भारतीय टीम ने मंगोलिया के खिलाफ (Football) खेल के दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया था। वहीं अब मंगोलिया की फुटबॉल टीम (Football) पर भारत की इस जीत के चलते हुए उनको तीन महत्वपूर्ण अंक मिल गए है। इस बार भारतीय फुटबॉल टीम का लक्ष्य ईरान के साथ चुनौतीपूर्ण ग्रुप में क्वालीफाई करने का है।

India defeated Mongolia 4-1
image source : X

भारतीय फुटबॉल टीम (Football) ने मंगोलिया के खिलाफ इस मैच में अपनी शुरुआत शानदार तरीके से की। वहीं इस मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम ने खेल के 20वें मिनट में केल्विन सिंह ने कॉर्नर से सीधे गोल कर दिया। इस तरह से भारत ने इस मुकाबले में अपनी बढ़त बना ली। इस तरह से भारत के शानदार प्रदर्शन के चलते हुए मंगोलिया ने अपना रक्षात्मक रूख अपना लिया था।

Football खेल के 29वें मिनट में मगोलिया को मिला रेड कार्ड :-

जब इस मुकाबले का 29वां मिनट चल रहा था तो तब मंगोलिया के खिलाड़ी को रेड कार्ड मिला था। जिसके चलते हुए अब मंगोलिया को केवल 10 खिलाड़ियों से ही मैच खेलना पड़ा था। इसके बाद फिर इस मुकाबले में मंगोलिया ने पहले हाफ में इंजरी-टाइम गोल करके बराबरी कर ली। इसके बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 हो गया।

Football दूसरे हाफ में भारत ने की शानदार वापसी :-

इस मुकाबले के दूसरे हाफ में भारत के लिए उनके खिलाड़ी किपगेन ने लगातार दो शानदार गोल कर दिए। उन्होंने अपना पहला गोल दूसरे हाफ के 6ठे मिनट में किया था। जिससे भारत को खेल में 2-1 की बढ़त मिली। इसी के साथ उन्होंने फिर खेल के 53वें मिनट में लगातार दूसरा गोल करते हुए अपनी टीम को 3-1 की बढ़त भी दिला दी।

indian football u 20 team
image source : X

तभी तो अब जैसे – जैसे खेल आगे बढ़ रहा था। भारत इस खेल में मंगोलिया पर अपना दबाव बनाता चला गया। इसके बाद मंगोलिया की टीम इस मुकाबले में काफी संघर्ष करती हुई दिखी। इसके बाद खेल के 85वें मिनट में कोउ ने भारत का चौथा गोल कर दिया। जिससे भारत इस मुकाबले में 4-1 से आगे हो गया। भारत के लिए ये सभी गोल आगे के ग्रुप स्टैंडिंग में निर्णायक साबित हो सकते है।

Football 27 सितंबर को ईरान से भिड़ेगा भारत :-

अब इसके बाद भारतीय फुटबॉल टीम (Football) को 27 सितंबर को ईरान के खिलाफ अपना मुकाबला खेलना है। इन दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला उनकी क्वालीफिकेशन उम्मीदों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इस बार ईरान, भारत के लिए कठिन चुनौती पेश कर सकता है। तभी तो अब भारतीय टीम (Football) को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

mangolian football team
image source : X

लेकिन अब मंगोलिया पर मिली अपनी जीत के साथ भारतीय टीम आगे भी अपनी इसी मजबूत फॉर्म को जारी रखने की भरपूर कोशिश करेगा। भारतीय फुटबॉल टीम का अंतिम ग्रुप स्टेज मैच 29 सितंबर को मेजबान देश लाओस के खिलाफ होगा। इस मुकाबले में भी भारत अपनी एक बड़ी जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश जरूर करेगा। क्यूंकि इससे उनकी क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को बल मिलेगा। भारत का लक्ष्य केवल अब शीर्ष दो में अपना स्थान बनाना है।

ये भी पढ़ें: गुरबाज के धमाके से हिली ICC वनडे रैंकिंग, रच दिया अनोखा इतिहास

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version