Chess Olympiad: भारत के पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने इस बार इतिहास रचते हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) का खिताब जीत कर अपने नाम किया है। शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) के 97 साल के इतिहास में पहली बार भारत के पुरुष और महिला दोनों ने स्वर्ण जीता है। वहीं अब अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने 45वें शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों के लिए ईनामी राशि की घोषणा भी कर दी है।

अब एआईसीएफ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने उनके सम्मान समारोह के दौरान घोषणा करते हुए बताया कि शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) में जीतने वाली दोनों टीमों को तीन करोड़ 20 लाख रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। इस बार इन दोनों विजेता टीमों के हर खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। जबकि इन दोनों ही टीमों के कोच अभिजीत कुंटे और श्रीनाथ नारायण को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

वहीं इसके अलावा भारतीय दल के प्रमुख ग्रैंडमास्टर दिव्येंदु बरुआ को 10 लाख रुपये और सहायक कोचों को 7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा एआईसीएफ के अध्यक्ष नारंग ने इस सम्मान समारोह के दौरान कहा कि हमारी स्वर्ण की भूख अब हंगरी में जाकर समाप्त हुई है। लेकिन इस तरह की हमारी इच्छा आगे भी जारी रहेगी।

इस बार शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) में हमने ओपन वर्ग में अपना दबदबा बनाए रखा था जबकि महिलाओं के वर्ग में हमने जीत को छीन कर लिया था। तभी तो इस शतरंज बोर्ड पर अबकी बार हमारे सभी खिलाड़ी शार्प शूटर साबित हुए है। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने जो बीज बोया था वह अब पेड़ बनकर सामने आया है।
Chess Olympiad भारतीय खिलाड़ियों का रहा ऐतिहासिक प्रदर्शन :-
इस बार 45वें शतरंज ओलंपियाड (Chess Olympiad) में भारत के पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए इसका विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। तभी तो उन्होंने शतरंज ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में पहली बार दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

इस बार भारतीय पुरुष टीम ने 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से हराया था जबकि महिला टीम ने अजरबैजान को इसी अंतर से हराया था। वहीं इससे पहले साल 2014 और साल 2022 में पुरुषों ने कांस्य पदक जीता था जबकि महिलाओं ने साल 2022 में कांस्य पदक जीता था।
Chess Olympiad पीएम मोदी ने विजेताओं से मुलाकात :-

शतरंज ओलंपियाड 2024 (Chess Olympiad) में इतिहास रचने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इस बार भारत के सभी पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने अपने नई दिल्ली में स्थित आवास पर मुलाकात की। वहीं इस दौरान उन्होंने भारतीय युवा खिलाड़ियों के साथ शतरंज की बाजी भी खेली थी।
ये भी पढ़ें: अंडर-20 एशिया कप क्वालीफायर के शुरुआती मैच में भारत ने मंगोलिया को 4-1 हराया






