IOC: भारत के दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के खिलाड़ी आयोग के उपाध्यक्ष के तौर पर अपने आठ साल के कार्यकाल के खत्म होने की घोषणा की है। क्यूंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के खिलाड़ी आयोग के उपाध्यक्ष के तौर उनका कार्यकाल अब समाप्त हो गया है।
अभिनव बिंद्रा का कार्यकाल हुआ समाप्त :-
भारत के दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के खिलाड़ी आयोग के उपाध्यक्ष के तौर पर अपने आठ साल के कार्यकाल के खत्म होने की घोषणा की है। वहीं अब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के खिलाड़ी आयोग के उपाध्यक्ष के तौर उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। जबकि अपने इस समय को उन्होंने अपनी खेल यात्रा के सबसे सार्थक अध्यायों में से एक बताया है।

इसके अलावा अभिनव बिंद्रा बीजिंग ओलंपिक 2008 में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी बने थे। वहीं अब उनकी जगह पर इस पैनल में कीनिया के रग्बी खिलाड़ी हम्फ्री कायांगे ने ली है। जबकि अब इटली मे शीतकालीन ओलंपिक के दौरान खिलाड़ी आयोग का दोबारा से पुनर्गठन किया गया है।
बिंद्रा ने एक्स पर किया पोस्ट :-
भारत के दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने एक्स पर लिखा है कि, “दुनिया भर के खिलाड़ियों की सेवा करना खेल में मेरे सफर के सबसे सार्थक अध्याय में से एक रहा है। क्यूंकि उनकी आवाज, उनकी चिंताओं, उनकी उम्मीदों और उनके सपनों को पूरा करना एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैंने कभी हल्के में नहीं लिया था। वहीं हर बातचीत, हर फैसला, मेज पर हर पल एक ही सीधी सी सोच से चलता था कि खिलाड़ियों को हमेशा ओलंपिक अभियान के केंद्र में रहना चाहिए।

इसके अलावा अपने साथियों को असाधारण बताते हुए बिंद्रा ने कहा कि उनमें से हर एक ने खिलाड़ी प्रतिनिधित्व को मजबूत करने और यह पक्का करने की कोशिश की थी कि उनकी आवाज सुनी जाए और उसका सम्मान किया जाए। इसके आगे उन्होंने लिखा कि मैंने जो बनाया है उस पर बहुत गर्व के साथ और आगे जो होने वाला है उसके लिए उम्मीद के साथ यह भूमिका छोड़ रहा हूं। क्यूंकि अब खिलाड़ी प्रतिनिधित्व का भविष्य मजबूत है।

इसे हिम्मत वाले, सोचने वाले और जोशीले लोग चलाते हैं जो खुद से बड़ी किसी चीज में विश्वास करते हैं।इसके अलावा इस समय 19 सदस्यों वाले आईओसी खिलाड़ी आयोग के सदस्य कई तरह की गतिविधियों का हिस्सा हैं। इनमें ओलंपिक के लिए उम्मीदवार शहर मूल्यांकन प्रक्रिया, खेलों के आयोजन का निरीक्षण, डोपिंग के खिलाफ लड़ाई और महिलाओं के लिए ट्रेनिंग तथा शैक्षिक परियोजनाओं का विकास करना शामिल है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







