SAFF U-20 Championship: भारतीय U-20 फुटबॉल टीम ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान की टीम को 3-0 से हरा दिया है। अपनी इस हार के बाद अब पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं इस मैच में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को बुरी तरह हराते हुए अपने खेल प्रेमियों को जश्न मनाने का बड़ा मौका दिया है।
इसके चलते हुए अब भारतीय टीम ने SAFF U20 चैम्पियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान की टीम को 3-0 से रौंदते हुए टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है।

वहीं अपनी इस जीत के साथ जहां भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है तो वहीं पाकिस्तान की टीम अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। क्यूंकि इससे पहले मैच में पाकिस्तान की टीम को बीते 24 नर्क को बांग्लादेश टीम के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
इस टूर्नामेंट में भारत ने खोला जीत का खाता :-
इसके अलावा मालदीव की राजधानी माले के नेशनल फुटबॉल स्टेडियन में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम पर पहले ही मिनट से हमला करना शुरू कर दिया था। इसका फायदा भारतीय टीम को तीसरे मिनट में मिल गया।

क्यूंकि तब भारतीय खिलाड़ी विशाल यादव ने शानदार अंदाज में गोल करते हुए पाकिस्तान टीम के हौसले पस्त कर दिए थे। इसके बाद फिर भारतीय टीम ने पहले हॉफ में पाकिस्तानी टीम पर कई और हमले किए थे लेकिन वह गोल नहीं कर पाई। इसके चलते पहले हॉफ का खेल खत्म होने तक भारत खेल में 1-0 से आगे था।
ओमांग डोडुम ने दागे 2 शानदार गोल :-
इसके बाद खेल के दूसरे हॉफ में भी भारतीय टीम ने अपना शानदार खेल जारी रखा था। इस बीच खेल के 64वें मिनट में फॉरवर्ड ओमांग डोडुम को बेहतरीन चांस मिला, अपने इस चांस को उन्होंने गोल में तब्दील करते हुए भारतीय टीम को मैच में 2-0 कर दिया।

इसके बाद इस दूसरे गोल को खाते ही पाकिस्तानी टीम पूरी तरह से टूट गई और गलतियां करने लगी। इसके चलते हुए फिर भारतीय टीम को 88वें मिनट में पेनल्टी मिली। तब इस शानदार मौके को ओमांग डोडुम ने बेहतरीन ढंग से भुनाते हुए भारत के लिए तीसरा गोल दाग दिया। वहीं इस गोल के चलते ही पाकिस्तान टीम की हार भी पक्की हो गई।
अगले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत :-

इसके चलते हुए अब अगले मैच में भारतीय टीम 28 मार्च को बांग्लादेश की टीम से अपना मैच खेलेगी। तब यह मैच भी माले में ही खेला जाएगा। वहीं इसके बाद भारतीय टीम 1 अप्रैल सेमीफाइनल में फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से खेलने उतरेगी। इसके अलावा भारतीय टीम 4 बार SAFF U20 चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम चुकी है। वहीं इस बार भारतीय टीम 5वीं बार खिताब को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







