इस साल चीन के हांगझोउ में आगामी 19 सितंबर से एशियन गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। फिलहाल अब इसके लिए भारतीय टीम पूर्ण रूप से तैयार नजर आ रही है। भारतीय टीम ने एशियन गेम्म 2023 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार भारतीय टीम के स्क्वॉड में कुल 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस बार भारतीय टीम के स्क्वॉड को देखकर लग रहा है कि मैनेजमेंट में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को जगह दी है।
ये साल हमारी टीम के लिए काफी व्यस्त- कल्याण चौबे
गौरतलब है कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने इससे पहले ही एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था, लेकिन इसके बाद किसी कारण के चलते इंडियन सुपर लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को टीमों से रिलीज करने से मना भी कर दिया गया। भारतीय फुटबॉल टीम पर बात करते हुए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि इस साल हमारी टीम के लिए सीजन काफी व्यस्त रहा है। हमारे पास कम समय में एक व्यस्त कार्यक्रम था। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर बहुत सारे आयोजन हो रहे हैं।
AIFF announces Men’s squad for Hangzhou Asian Games
Read 👉🏼 https://t.co/wLCMHhLxTh#IndianFootball ⚽️ pic.twitter.com/aWzzvpE2m0
— Indian Football Team (@IndianFootball) September 13, 2023
एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड
धीरज सिंह, गुरमीत सिंह, सुमित राठी, नरेंद्र गहलोत, अमरजीत सिंर कियाम, सैमुअल जेम्स, राहुल केपी, अब्दुल रबीह अंजुकंदन, आयुष देव छेत्री, ब्राइस मिरांडा, अजफर नूरानी, रहीम अली, विंसी बरेटो, सुनील छेत्री, रोहित दानू, गुरकीरत सिंह, अनिकेत जाधव।
ये भी पढ़ें: WWE: फैंस के लिए अच्छी खबर, शीर्ष चैंपियनशिप में होगा ये बड़े बदलाव
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

