Manuel Neuer: जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नूएर ने 38 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। जर्मनी के इस दिग्गज गोलकीपर ने साल 2014 में अपनी टीम को विश्व कप दिलाने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। जर्मनी के इस दिग्गज गोलकीपर ने अपने देश के लिए कुल 124 मैच खेले है और उन्होंने 61 बार अपनी टीम की कप्तानी भी की है।

Manuel Neuer जर्मनी के इस दिग्गज गोलकीपर ने साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय खेलों में शिरकत की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियों को भी हासिल किया था। इस दिग्गज खिलाड़ी को सबसे बड़ी जीत साल 2014 में मिली थी। जब इस खिलाड़ी ने साल 2014 में ब्राजील में जर्मनी को विश्व कप जीतवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Manuel Neuer तब उस समय जर्मनी के इस दिग्गज गोलकीपर को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के रूप में गोल्डन ग्लव से भी सम्मानित किया था। तभी तो न्यूएर की अभिनव और प्रभावशाली शैली, असाधारण रेफ्लेक्सेस, वितरण और एक सक्रिय ‘स्वीपर-कीपर’ एप्रोच की विशेषता ने आधुनिक गोलकीपर की भूमिका को फिर से परिभाषित किया है।
Manuel Neuer जर्मन फुटबॉल फेडरेशन ने अपने बयान में कहा :-
Manuel Neuer अब जर्मन फुटबॉल फेडरेशन ने अपने इस दिग्गज गोलकीपर न्यूएर के योगदान के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त की। इस जर्मन फुटबॉल फेडरेशन ने अब उनके मैदान पर और मैदान के बाहर प्रभाव को भी स्वीकार किया है। सभी शब्द बहुत छोटे लगते हैं. लेकिन वे दिल से आते हैं: धन्यवाद, मैनु.

Manuel Neuer लेकिन विशेष रूप से आपके सौहार्द, आपके समर्पण, साथी खिलाड़ियों और दुनिया भर के लाखों प्रशंसकों और फुटबॉलरों के लिए आपकी प्रेरणा के लिए। क्यूंकि आपने गोलकीपिंग के खेल को बदल दिया है। आपने इसे आकार दिया है। इस टीम की तरह, आपकी टीम, एक बैक-अप के रूप में, कप्तान के रूप में, एक रोल मॉडल के रूप में, एक विश्व चैंपियन के रूप में, एक दोस्त के रूप में, हम आपको याद करेंगे!’

न्यूएर से पहले ही जर्मनी के एक और फुटबॉल खिलाड़ी इल्के गुंडोगन ने भी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सन्यास ले लिया था। वहीं अब इसके बाद न्यूएर ने भी अपने सन्यास की घोषणा कर दी है। अब इन दोनों महत्वपूर्ण खिलाड़ियों का इस तरह से सन्यास ले लेना जर्मन राष्ट्रीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव है। इससे पहले 2026 विश्व कप में अनुभवी गोलकीपर के लिए अपील थी की वो अभी और खेले लेकिन उन्होंने अंततः अपनी शर्तों पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करने का फैसला किया।
Manuel Neuer मैनुअल नूएर का बायर्न म्यूनिख के साथ हैं प्रतिबद्ध :-
मैनुअल नूएर की इस घोषणा के बाद अब वह बायर्न म्यूनिख के साथ अपने क्लब करियर को ही आगे बढ़ाएंगे। नूएर के 11 बुंडेसलीगा खिताबों के साथ बेजोड़ घरेलू सफलता हासिल करने के बाद ट्रॉफी कैबिनेट में दो चैंपियंस लीग खिताब और दो फीफा क्लब विश्व कप खिताब भी शामिल हैं। क्यूंकि बायर्न म्यूनिख रविवार को वोल्फ्सबर्ग के खिलाफ अपने लीग अभियान की शुरुआत करेगा। जिसके चलते हुए न्यूएर को क्लब महत्वाकांक्षाओं पर फिर से ध्यान केंद्रित करने का तत्काल अवसर मिलेगा।

Manuel Neuer वहीं अब मैनुअल नूएर के रिटायरमेंट से बार्सिलोना के लंबे समय से बैक-अप मार्क-आंद्रे टेर स्टेगन के लिए रास्ता साफ हो गया है जो जर्मनी के नंबर एक के रूप में बायर्न कप्तान की जगह लेंगे। जर्मन राष्ट्रीय टीम निस्संदेह नूएर के नेतृत्व, अनुभव और विश्व स्तरीय गोलकीपिंग क्षमताओं को सदा याद करेगी। जबकि जर्मन जर्सी पहनने वाले सबसे महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में उनकी विरासत हमेशा दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों के दिलों में अंकित रहेगी।
ये भी पढ़ें: करियर का बेस्ट थ्रो फेंकने के बावजूद लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, शीर्ष पर रहे एंडरसन







