Thursday, June 11

Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपने करियर के बेस्ट बेस्ट थ्रो से सिल्वर मेडल जीता था। वहीं अब भारत के इस स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए दूसरा स्थान हांसिल किया है। .इस प्रतियोगिता में नीरज ने रजत पदक जीतकर अपने नाम किया है।

Neeraj Chopra Paris Olympics 2024
Neeraj_Chopra Paris_Olympics 2024/ © Olympics.com

Neeraj Chopra वहीं इस प्रतियोगिता में भी नीरज अपनी लय में नहीं दिख रहे थे। जबकि नीरज, एंडरसन पीटर्स से काफी पीछे चल रहे थे। क्यूंकि इस प्रतियोगिता में नीरज ने अपने शुरू के चार प्रयासों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और चौथे स्थान पर चल रहे थे। इसके बाद फिर नीरज ने पांचवें प्रयास में अपना दम दिखाया और इस थ्रो के बाद शीर्ष तीन में अपनी जगह पक्की कर ली।

Paris Olympic 2024: पिता की राह ने बदल दी जिंदगी, पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का साथ देगा यह जैवलिंग स्टार  
Paris Olympic 2024

Neeraj Chopra लेकिन इस प्रतियोगिता के अंतिम प्रयास में नीरज ने अपने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 89.49 मीटर का बर्स्ट थ्रो किया। इस थ्रो के साथ ही नीरज दूसरे स्थान पर आ गए। जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने भी अपने छठे प्रयास में 90.61 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो करते हुए इस प्रतियोगिता को ही जीत कर अपने नाम कर लिया। वहीं इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने इसके साथ ही अगले महीने होने वाले डायमंड लीग के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

Neeraj Chopra नीरज ने फेंकी करियर की बेस्ट थ्रो :-

Neeraj Chopra भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज अभी अपनी इंजरी से जूझ रहे है। ओलंपिक के बाद भी अब उन्होंने लुसाने लीग में भी अपने करियर की बेस्ट थ्रो फेंकी है। इस प्रतियोगिता के अंतिम प्रयास में नीरज ने 89.49 मीटर दूर जैवलिन फेंकी। लेकिन इसके बाद भी वो इस प्रतियोगिता को नहीं जीत सके और दूसरे स्थान पर रहे।

List of Medal winners for India in Olympic Games
Neeraj Chopra (Indian Men’s Hockey Team (List of Medal winners for India in Olympic Games))/TOI

Neeraj Chopra जबकि पहले स्थान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे है जिन्होंने 90.61 मीटर दूरी का थ्रो फेंका है। जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर तीसरे स्थान पर रहे। वहीँ इसके बाद हम आपको बता देना चाहते है कि ओलंपिक 2024 में जैवलिन का गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम इस इवेंट का हिस्सा नहीं थे।

Neeraj Chopra नीरज ने अपने अंतिम प्रयास में फेंका बेस्ट थ्रो :-

Neeraj Chopra भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इस प्रतियोगिता में अपने पहले प्रयास में 82.10 का थ्रो फेंका था। जबकि नीरजा ने दूसरे प्रयास में 83.21 का थ्रो फेंका था। नीरज ने तीसरे प्रयास में 83.13 का थ्रो फेंका था। जबकि चौथे प्रयास में नीरज ने 82.34 का थ्रो फेंका था।

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में किस दिन एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जानें गोल्डन ब्वॉय का पूरा शेड्यूल
image source : X

फिर इसके बाद नीरज ने पांचवें प्रयास में 85.58 मीटर का थ्रो फेंका था। वहीं उनका सत्र का बेस्ट थ्रो अंतिम प्रयास में आया। अपने अंतिम प्रयास में नीरज ने 89.49 का बेस्ट थ्रो किया। जिसके चलते हुए नीरज दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता।

Neeraj Chopra लुसाने लीग में रहा है नीरज का दबदबा :-

Neeraj Chopra भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का लुसाने डायमंड लीग में शुरू से ही दबदबा रहा है। क्यूंकि नीरज चोपड़ा ने साल 2022 में इस लीग में 87.66 की थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। वहीं इसके बाद साल 2023 में भी नीरज ने 89.08 की थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था।

Neeraj Chopra
image source : X

Neeraj Chopra वहीं इसके बाद ही अब इस साल नीरज ने अपने करियर की बेस्ट थ्रो 89.49 के साथ ही दूसरा स्थान हासिल करते हुए एक बार फिर से रजत पदक जीत लिया है। वहीं इसके बाद अब नीरज 13-14 सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में भाग लेने से पहले 5 सिंतबर को ज्यूरिख में होने वाले कंपटिशन में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें: स्पोर्ट्स टुडे ने चुनी वनडे क्रिकेट इतिहास की टॉप 10 महानतम पारियाँ, लिस्ट में 5 भारतीयों का नाम शामिल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version