Saturday, February 7

SAFF U-17 Championship: भारत की फुटबॉल टीम ने फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप (SAFF U-17 Championship) का खिताब जीत लिया है। इन दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मुकाबला चांगलिमथांग स्टेडियम में खेला गया था।

SAFF U-17 Championship
image source : X

वहीं इस (SAFF U-17 Championship) फाइनल मुकाबले का पहला हाफ बांग्लादेश के खिलाफ भारत के ग्रुप लीग मैच जैसा ही था। इस फाइनल मुकाबले में भारतीत फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही लगातार हमले किए थे। इसके अलावा बांग्लादेश की फुटबॉल टीम के छह खिलाड़ी डिफेंस में लगे रहे थे।

SAFF U-17 Championship पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ :-

SAFF U-17 Championship
image source : X

इस बार सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप (SAFF U-17 Championship) के फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। वहीं जब इस फाइनल मुकाबले का दूसरा हाफ शुरू हुआ तो तब भारत के फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने 58वें मिनट में हेडर से बेहतरीन गोल करके भारत को इस मुकाबले में बढ़त दिला दी।

SAFF U-17 Championship दूसरा गोल खेल के 95वें मिनट में हुआ :-

इसके बाद फिर इस (SAFF U-17 Championship) फाइनल मुकाबले के 95वें मिनट में मोहम्मद अरबाश ने बाएं पैर से शानदार गोल करते हुए भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया था। इस फाइनल मुकाबले में भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों ने शुरू से ही अपना आक्रामक रुख अपनाया था। लेकिन फिर भी एक ऐसी टीम के खिलाफ गोल करना कभी आसान नहीं होता है जोकि रक्षात्मक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरी हो।

SAFF U-17 Championship
image source : X

वहीं इस फाइनल (SAFF U-17 Championship) मुकाबले में केवल एक बार ही बांग्लादेश की टीम बॉल को लेकर भारतीय गोल पोस्ट के करीब पहुंची थी। यह ब्रेक पर एक मूव था और गोलमाउथ पर क्रॉस को गोलकीपर सूरज सिंह ने समय रहते रोक दिया। इस मुकाबले में खिलाड़ी एम.डी. अरबाश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और अहिबाम सूरज सिंह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने गए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version