Monday, February 16

Top 5 Fastest Goals in History of Football: फुटबॉल इतिहास में खिलाड़ियों का गोल दागना अपनी टीम की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता है। कई बार खिलाड़ियों को एकदम अंतिम समय में गोल दागकर अपनी टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाते देखा गया है, तो कई बार खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने के ठीक बाद ही कुछ सेकेंड्स में गोल दागकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

जब भी कभी फुटबॉल इतिहास में सबसे तेज गोल की बात की जाती है तो उसमें गोविन स्टोक्स का नाम पहले स्थान पर आता है, जिन्होंने लगभग दो सेकंड में गोल दागकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया था। लगभग 7 साल पहले बने इस रिकॉर्ड को तोड़ना अब लगभग नामुमकिन है।

यहाँ हम आपको फुटबॉल इतिहास में दागे गए टॉप 5 सबसे तेज गोल की जानकारी देने जा रहे हैं।

फुटबॉल इतिहास के टॉप 5 सबसे तेज गोल – Top 5 Fastest Goals in History of Football

5. मार्क बरोज (2.56 सेकंड) – काउज स्पोर्ट्स रिजर्व बनाम ईस्टले रिजर्व

मार्क बरोज़ ने काऊज़ स्पोर्ट्स रिजर्व के लिए खेलते हुए ईस्टले रिजर्व के खिलाफ़ साल 2004 में खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया था। इस मुकाबले में बरोज़ के साथी ने मैच शुरू होते ही उनके पास गेंद पास की, जिसके बाद बरोज ने 2.56 सेकंड में हाफवे लाइन के ठीक बाद से एक पॉवरफुल शॉट मारा, जिसने ईस्टले के गोलकीपर को भी चौंका दिया इस मुकाबले में काऊज़ स्पोर्ट्स रिजर्व ने 5-3 से जीत भी हासिल की थी।

Fastest Goal Ever

4. जैक लियोन्स (2.52 सेकंड) – रुस्टहॉल बनाम चैथम टाउन

Jack Lyons Top 5 Fastest Goals in History of Football
Jack Lyons (Fastest Goals in History of Football)

जैक लियोन्स ने साल 2023 के FA यूथ ​​कप में रुस्तहॉल के लिए खेलते हुए चैथम टाउन के खिलाफ़ किक-ऑफ के सिर्फ़ 2.52 सेकंड बाद एक आश्चर्यजनक गोल किया था। उनके इस तेज गोल ने विपक्षी टीम के गोलकीपर को चौंका दिया था। इस मुकाबले में रुस्तहॉल को 5-2 से जीत मिली थी।

Is this the 𝐟𝐚𝐬𝐭𝐞𝐬𝐭 ever goal scored in an FA Competition? 🤔 #FACup #FAYouthCup @thefacup

3. रयान हॉल (2.31 सेकंड) – क्रॉयडन एफसी बनाम कॉकफोस्टर्स

Top 5 Fastest Goals in History of FootballRyan Hall Fastest Goal in Football History
Ryan Hall (Fastest Goals in History of Football)

2024 लंदन सीनियर ट्रॉफी में क्रॉयडन एफसी और कॉकफोस्टर्स के बीच खेले गए मुकाबले में रयान हॉल ने मैच शुरू होने के 2.31 सेकंड बाद ही पहला गोल किया था। उनके इस गोल के चलते क्रॉयडन ने शुरुआत में ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी, जिससे उनकी टीम को 3-0 से जीत हासिल हुई।

FASTEST GOAL EVER SCORED IN FOOTBALL‼️ RYAN HALL 2.31 Seconds 🚀🤯😱⚽️

2. वुक बाकिक (2.2 सेकंड) – जीएसपी पोलेट बनाम एफके डोरकोल

साल 2012 में जीएसपी पोलेट और एफके डोरकोल के बीच सर्बियाई यूथ मैच में वुक बाकिक ने किक-ऑफ के 2.2 सेकंड के भीतर एक शानदार गोल करके पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालाँकि, उनका यह रिकॉर्ड सिर्फ 5 सालों तक ही टिका रहा। बाकिक के किक-ऑफ के तुरंत बाद उस गोल के चलते उनकी टीम को 4-1 से शानदार जीत मिली थी।

Fastest Goal In Football History ( 2sec ) Must See ! ! !

1. गेविन स्टोक्स (2.1 सेकंड) – मैरीहिल बनाम क्लाइडबैंक

Gavin Stokes Fastest Goals in History of Football
Gavin Stokes (Fastest Goals in History of Football)

2017 में मैरीहिल और क्लाइडबैंक के बीच स्कॉटिश फुटबॉल मैच में गैविन स्टोक्स ने फुटबॉल इतिहास का सबसे तेज़ गोल करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। उन्होंने हाफवे लाइन से शानदार किक मारकर 2.1 सेकंड में गोल दाग दिया था। इस मुकाबले में मैरीहिल को 3-0 से जीत मिली थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version