Battlegrounds Mobile India का अपडेट अब आधिकारिक तौर पर लाइव हो चुका है। जहाँ “Evolving Universe” इसकी मुख्य थीम है, वहीं Krafton ने फैंस के पसंदीदा मोड “Ancient Secret: Arise” को भी वापस ला दिया है। खास बात यह है कि यह सिर्फ पुरानी यादें ताज़ा करने के लिए नहीं, बल्कि गेम में बड़े बदलाव लेकर आया है। इस आर्टिकल में हम आपको Ancient Secret के बारे में बताएंगे।
BGMI 4.3 अपडेट की जरूरी तारीखें
- अपडेट रोलआउट शुरू: 19 मार्च 2026
“Ancient Secret: Arise” मोड: 8 अप्रैल से 19 मई 2026
इस दौरान खिलाड़ियों को Sand Giant जैसे बॉस को हराने और खास रिवॉर्ड्स जीतने का मौका मिलेगा।
Ancient Secret: Arise मोड क्यों खास है?
यह मोड Erangel मैप को पूरी तरह एक Egyptian थीम में कन्वर्ट कर देता है:
- Sand Giant: मैप पर घूमने वाला विशाल दुश्मन (enemy)
- Emperor Temple: तैरता हुआ पिरामिड, जहां puzzles और Pharaoh बॉस फाइट
- Scarab Charms: Sandstorm Zone में extra recall (दूसरी ज़िंदगी) देने वाला आइटम भी मिल सकता है
BGMI 4.3 में क्या नया फीचर ऐड किया गया है
इस अपडेट को “All-New BGMI” कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें कई बदलाव किए गए हैं।
New UI: पूरी तरह नया और modern इंटरफ़ेस को ऐड किया गया है, जिससे navigation काफी आसान हो गया है
Specialization System: Recon, Healing, Combat जैसे roles चुनकर passive skills पाएं
New Weapon: M1 Garand स्नाइपर, जिसमें unique melee attack भी शमिल किया गया है
Card Collection System: नया progression सिस्टम, जिसमें rewards के लिए cards collect करने होंगे
BGMI 4.3 अपडेट सिर्फ एक सामान्य अपडेट नहीं है, बल्कि यह गेम को पूरी तरह नया अनुभव देने वाला बड़ा बदलाव है। जहाँ nostalgia, नए फीचर्स और competitive gameplay तीनों का शानदार mix देखने को मिलता है।

