Free Fire MAX अपने प्लेयर्स के लिए समय-समय पर नए और दमदार कैरेक्टर्स लॉन्च करता रहता है, जिससे गेमप्ले और भी मज़ेदार हो जाता है। हाल ही में गेम में शामिल हुआ नया कैरेक्टर Morse काफी चर्चा में है। लॉन्च के बाद से ही खिलाड़ी उसकी क्षमताओं और उसे अनलॉक करने के तरीकों को जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। Morse की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सीधे अटैक की बजाय छुपकर खेलने और तेज़ मूवमेंट पर ज़्यादा ध्यान देता है।
इस आर्टिकल में हम आपको Morse कैरेक्टर क्या है, खिलाड़ी इसे क्यों पसंद कर रहे हैं और Free Fire MAX में इसे पाने के कौन-कौन से आसान तरीके मौजूद हैं। इसके बारे में बताएँगे।
Free Fire MAX Morse Character की खासियत क्या है?
Morse को Free Fire MAX के OB52 अपडेट के साथ पेश किया गया था, जो लगभग दिसंबर 2025 के आसपास रिलीज़ हुआ। यह कैरेक्टर एक यूनिक हैकर-थीम लुक के साथ आता है। इसका डार्क शैडो स्टाइल, डिजिटल ग्लो इफेक्ट्स और मॉडर्न मास्क इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। इसी वजह से कई प्लेयर्स इसे Invisible Hacker भी कहते हैं। Morse का एक्टिव स्किल 16 मीटर का एक शैडो एरिया बनाता है, जो करीब 12 सेकंड तक एक्टिव रहता है। इस दौरान उसकी मूवमेंट स्पीड लगभग 20% तक बढ़ जाती है और वह दुश्मनों को दूर से कम दिखाई देता है।
Free Fire MAX में Morse कैरेक्टर कैसे प्राप्त करें?
Garena ने Morse को पाने के लिए खिलाड़ियों को कई विकल्प दिए हैं, ताकि हर प्लेयर अपनी सुविधा के अनुसार उसे अनलॉक कर सके।
1. फ्री इवेंट्स के ज़रिए
OB52 अपडेट के समय Garena अक्सर लॉगिन और मिशन आधारित इवेंट्स लाता है, जैसे Morse Arrival Event, इन इवेंट्स में आपको
- लगातार 7 दिन लॉगिन करना
- BR (battle royal) मोड में मैच खेलना
- चेस्ट ओपन करना
- तय मात्रा में डैमेज देना
जैसे आसान टास्क पूरे करने होते हैं, जिनके बदले आप Morse को बिल्कुल फ्री में अनलॉक कर सकते हैं।
2. डायमंड्स का इस्तेमाल करके
अगर आप सीधे खरीदना चाहते हैं, तो Shop उसके बाद Characters सेक्शन में जाकर Morse को लिया जा सकता है। आम तौर पर इसकी कीमत 499 से 999 डायमंड्स के बीच होती है। खास ऑफर या डिस्काउंट के दौरान यह कम दाम में भी मिल सकता है।
3. मिशन पूरा करके अनलॉक करें
कुछ स्पेशल इवेंट्स में Morse से जुड़े अलग-अलग मिशन दिए जाते हैं
- सोलो मोड में मैच खेलना
- तय समय तक सर्वाइव करना
- खास हथियारों से किल करना
इन मिशन को समय पर पूरा करने से Morse बिना किसी डायमंड खर्च के मिल सकता है।
4. टॉप-अप रिवॉर्ड्स के माध्यम से
OB52 अपडेट के दौरान Garena Top Up Events भी आयोजित करता है। थोड़े से डायमंड्स टॉप-अप करने पर Morse से जुड़े वाउचर्स मिलते हैं, जिन्हें Special Offers सेक्शन में जाकर रिडीम किया जा सकता है।
अनलॉक करने के बाद Morse का इस्तेमाल कैसे करें?
Morse अनलॉक होने के बाद उसे Character सेक्शन से सिलेक्ट करें। उसकी स्किल का सही इस्तेमाल सीखने के लिए Training Grounds में प्रैक्टिस करना बेहतर रहेगा, ताकि आप 16 मीटर के शैडो ज़ोन का सही समय पर फायदा उठा सकें।
अगर आप तेज़ मूवमेंट और स्टेल्थ गेमप्ले पसंद करते हैं, तो Morse आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। सही इवेंट्स और ऑफर्स पर नज़र रखकर आप इसे फ्री या कम डायमंड्स में आसानी से हासिल कर सकते हैं।







