Thursday, March 19

FIH Hockey World Cup 2026: एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के ड्रॉ में भारतीय हॉकी टीम और पाकिस्तान हॉकी टीम को पुरुषों के पूल डी में साथ रखा गया है। वहीं इस ग्रुप में इन दोनों के साथ इंग्लैंड और वेल्स की टीम भी शामिल है। जबकि महिला वर्ग में भारत पूल डी में चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम के साथ है। वहीं इस बार हॉकी का यह मेगा टूर्नामेंट अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड्स में खेला जाएगा।

एक बार फिर से आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की टीम :-

भारतीय पुरुष हॉकी टीम और पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम को इस बार मेंस एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए ‘पूल डी’ में रखा गया है। जबकि बेल्जियम और नीदरलैंड्स की सह-मेजबानी में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें अपने मैच नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम में खेलने वाली हैं। वहीं ये मैच 15 से 30 अगस्त तक एम्स्टर्डम और वेव्रे (बेल्जियम) में आयोजित होने वाले हैं।

Indian Men hockey team
Indian Men hockey team

इसके अलावा बीते दिन मंगलवार को नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम स्थित प्रतिष्ठित ‘वैगेनर स्टेडियम’ में एक रोमांचक आधिकारिक ड्रॉ समारोह आयोजित किया गया था। वहीं यह उन दो स्थानों में से एक है जहां इस बार आगामी विश्व कप के मैच खेले जाने वाले हैं। जबकि स्थान बेल्जियम के वेव्रे में स्थित बिल्कुल नया ‘बेल्फियस हॉकी एरिना’ है। इस बार ड्रॉ के जरिए एफआईएच हॉकी विश्व कप (बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026) के ग्रुप चरण के लिए पुरुष और महिला वर्गों के आठ पूलों का निर्धारण किया गया है।

Indian men hockey team
Indian men hockey team

इसके अलावा इस ड्रा में कुल 16 टीमों को चार-चार के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान के अलावा, पूल डी की अन्य दो टीमें इंग्लैंड और वेल्स की हैं। वहीं भारतीय टीम के लिए यह एक कठिन ड्रॉ है। क्योंकि क्वार्टरफाइनल में सीधे जगह बनाने के लिए उसे इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम से आगे निकलना होगा। इसके अलावा प्रत्येक ग्रुप में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें टॉप-8 चरण में अपनी जगह पक्की करने के लिए ‘क्रॉस-ओवर’ मैचों में हिस्सा लेगी।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इसके अलावा विमेंस एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप भी बेल्जियम और नीदरलैंड्स में ही इन्हीं तारीखों पर आयोजित किया जाएगा। इसके चलते हुए भारतीय महिला टीम का मुकाबला एक बार फिर इंग्लैंड से होने वाला है। वहीं पूल डी में उनके साथ एशियन चैंपियन चीन की टीम और अफ्रीकन चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम भी शामिल हैं।

Indian women hockey team
Indian women hockey team

इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम को कुछ दिन पहले ही तेलंगाना के हैदराबाद में खेले गए एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के फाइनल में इंग्लैंड की टीम के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते हुए तब भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही थी। इसके अलावा अब एक बार फिर से इस मुख्य टूर्नामेंट में ये दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली हैं।

पुरुष वर्ग की सभी टीमें इस प्रकार हैं :-

पूल ए: नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान (नीदरलैंड्स में खेलेंगे)।

पूल बी: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया (बेल्जियम)।

पूल सी: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका (बेल्जियम)।

पूल डी: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स (नीदरलैंड्स)।

महिला वर्ग की सभी टीमों इस प्रकार हैं :-

पूल ए: नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान (नीदरलैंड्स में खेलेंगे)।

पूल बी: अर्जेंटीना, जर्मनी, यूएसए, स्कॉटलैंड (बेल्जियम)।

पूल सी: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड (बेल्जियम)।

पूल डी: चीन, इंग्लैंड, भारत, साउथ अफ्रीका (नीदरलैंड्स)।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version