Thursday, March 19

IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन से पहले अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने एक बड़ा और साहसिक फैसला लेते हुए भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी है। क्यूंकि इस समय हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस अपनी चोट से उबर रहे हैं और सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रह पाएंगे। तभी तो अब ऐसे में इस फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन को अंतरिम कप्तान नियुक्त किया है जो टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम का नेतृत्व संभालेंगे।

एसआरएच ने अभिषेक शर्मा को बनाया वाइस कैप्टन :-

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

इसके अलावा इस नई नेतृत्व वाली टीम में युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं इस बात की जानकारी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर देते हुए कहा है कि, “टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस अपनी चोट से उबरने के दौरान कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वहीं इस बीच उनके पूरी तरह से फिट होने तक ईशान किशन टीम के कप्तान होंगे और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।”

एसआरएच टीम में ईशान किशन को मिली बड़ी जिम्मेदारी :-

Ishan Kishan
Ishan Kishan

इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के लिए यह कप्तानी की एक बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि किशन पिछले सीजन में ही 11.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि के साथ इस टीम का हिस्सा बने थे।

जबकि अभी हाल ही में भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले किशन के पास अब आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने का शानदार मौका रहने वाला है।

आईपीएल 2025 में ईशान किशन का रहा था मिला जुला प्रदर्शन :-

Ishan Kishan
Ishan Kishan

इसके अलावा साल 2025 के पिछले आईपीएल सीजन की बात करें तो तब ईशान किशन का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था। उस सीजन में उन्होंने कुल 14 मैचों में खेलते हुए 152.58 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे। तब उस सीजन में उनके बल्ले से एक शानदार शतक और एक अर्धशतक भी आया था। इसके चलते हुए इस टीम को उम्मीद है कि कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी अब उनके खेल में और अधिक निखार लाएगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version