Rani Rampal: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) ने की हॉकी से संन्यास की घोषणा की। वहीं इसके साथ ही उनके 16 साल के शानदार हॉकी करियर का अंत हो गया। इस महिला हॉकी खिलाड़ी ने केवल 14 साल की उम्र में ही साल 2008 में ओलंपिक क्वालीफायर में अपना हॉकी में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। तभी तो तब से लेकर अभी तक उन्होंने (Rani Rampal) भारत के लिए करीब 250 से अधिक मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है।
काफी शानदार रहा है Rani Rampal का करियर :-
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि, “हॉकी के खेल में मेरी अभी तक की यात्रा काफी शानदार रही है। क्यूंकि मैंने कही नहीं सोचा था कि मैं भारत के लिए इतने लंबे समय तक खेल पाउंगी। मैंने (Rani Rampal) बचपन में काफी गरीबी देखी थी।

लेकिन फिर भी मैं कुछ करना चाहती थी। मेरा पूरा ध्यान देश का प्रतिनिधित्व करने पर था।” रानी रामपाल को साल 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा इसी साल उनको (Rani Rampal) देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी नवाजा गया था।
Rani Rampal कप्तानी में ओलंपिक में पदक से चूका था भारत :-
साल 2018 के एशियाई खेलों में कप्तान के रूप में रानी रामपाल (Rani Rampal) ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी करते हुए देश का नेतृत्व किया था। इस टूर्नामेंट में उनकी कप्तानी में भारत ने रजत पदक जीता था। वहीं इसके अलावा वह इन खेलों के समापन समारोह के लिए भारत की ध्वजवाहक भी रही थी।

इसके अलावा उनकी कप्तानी में ही भारतीय महिला टीम टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक से भी चूक गई थी। तब इन खेलों में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। तब यह ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारतीय महिला हॉकी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
कुरुछेत्र की रहने वाली है Rani Rampal :-
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) का जन्म 4 दिसंबर, 1994 को हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र जिले में हुआ था। केवल 7 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने हॉकी की ट्रेनिंग लेनी शुरु कर दी थी।

तब उस समय उनके पिता हाथगाड़ी खींचने का काम करते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “मैंने (Rani Rampal) 7 साल की उम्र में ही हॉकी की ट्रेनिंग शाहबाद में लेनी शुरु कर दी थी। क्यूंकि हमारे यहां से 50-60 खिलाड़ी इंडिया को रिप्रजेंट कर चुके हैं तो उनसे ही मुझे हॉकी खेलने की प्रेरणा मिली।”
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







