Pro Kabaddi League (PKL 11) के 11वें सीजन में अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है, ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारी को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच PKL 11 सीजन शुरू होने से पहले ही दबंग दिल्ली केसी फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल, दिल्ली दबंग टीम के युवा डिफेंडर खिलाड़ी जिसे फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्सन से पहले रिटेन किया था। अब वह चोटिल होने के कारण प्रो कबड्डी लीग (PKL 11) के 11वें संस्करण से बाहर हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली की टीम के सामने अब मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो गया है क्योंकि इस खिलाड़ी के बाहर होने के चलते टीम में किस खिलाड़ी को जगह देना है यह टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ा चैलेंज होगा।
चोट के चलते कवर डिफेंडर हिम्मत अंतिल PKL 11 से हुए बाहर

प्रो कबड्डी लीग (PKL 11) के 11वें सीजन में दिल्ली दबंग केसी टीम के लिए डेब्यू करने वाले हिम्मत अंतिल (Himmat Antil) को चोट लगने के कारण मौजूदा सीजन यानी PKL 11 से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि, अंतिल ने अपना पहला सीजन पिछले साल PKL 10 में दबंग केसी टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने कुल 8 मुकाबले खेलते हुए 12 प्वाइंट्स अर्जित किए थे। उनकी टीम दबंग दिल्ली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए युवा खिलाड़ी हिम्मत के चोट से बाहर होने की जानकारी दी है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, टीम में आपके योगदान के लिए धन्यवाद अंतिल। आप शीघ्र ही स्वस्थ हों और हम सभी आपको भविष्य की सफलताओं के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन से पहले एक और खिलाड़ी हुआ बाहर
प्रो कबड्डी लीग (PKL 11) के 11वें सीजन को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही है। अब इस टूर्नामेंट को शुरू होने में करीब 3 हफ्तों का ही समय बचा हुआ है। ऐसे में बीते कुछ दिनों से फैंस के लिए बुरी खबरें सामने आ रही हैं, पहले यू मुंबा के खिलाड़ी शिवम चोटिल होने के कारण PKL के 11वें संस्करण से बाहर हुए और अब दिल्ली दबंग केसी के युवा खिलाड़ी हिम्मत अंतिल (Himmat Antil) भी चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

यू मुंबा ने चोटिल शिवम की जगह रोहित राघव (Rohit Raghav) को अपनी टीम में शामिल कर लिया है, लेकिन दबंग दिल्ली के फैंस को अभी भी हिम्मत के रिप्लेसमेंट के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। फ्रेंचाइजी जल्द ही इसे लेकर कोई अपडेट जारी करेगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

