Monday, February 16

Pro Kabbadi Leauge: पीकेएल के 10वें सीजन का आयोजन जल्द ही होने वाला है। माना जा रहा है कि ये सीजन भारतीय कबड्डी के इतिहास का सबसे ऐतिहासिक सीजन होने वाला है। ये सीजन सभी टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में अभी से सभी स्टेकहोल्डर बड़े ही सतर्क नजर आ रहे हैं। सभी स्टेकहोल्डर सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस ऐतिहासिक सीजन में खिताब के जीत का जश्न बनाने के लिए वे सबसे शानदार प्रदर्शन करें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लीग की गुजरात जायंट्स की टीम ने नए सीजन के लिए अपनी यात्रा उत्साह के साथ शुरु की है। इस टीम के साथ पीकेएल इतिहास के सबसे सफल कोच माने जाने वाले राम मेहर सिंह हैं। उन्होंने इस टीम की स्काउटिंग प्रकिया की जिम्मेदारी ले ली है। इस कड़ी में गुजरात जायंट्स की टीम अब पूरे देश में ट्रायल कर युवा प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रही है।


गुजरात जाएंट्स को नए टेलेंट की तलाश

गुजरात जाएंट्स की टीम अभी चेन्नई और देश की राजधानी में ट्रायल्स कर रही है। इसके बाद टीम अपने यहां अहमदाबाद में अपने पूरे देश से सलेक्ट की गई प्रतिभाओं के प्रोसेस का काम पूरा करेगी। इस दौरान उन्हें न्यू यंग प्लेयर्स कैटेगरी के तहत चार खिलाड़ियों को अपनी टीम में स्थान देगी। इसके बारे में कोच राम मेहर सिंह ने बताया है कि गुजरात जाएंट्स उन सभी खिलाड़ियों को साइन अप करना चाहती है, जिन्हें वो इस साल होने वाली प्रो कबड्डी लीग में सीधे तौर पर मैट पर उतार सके। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि, हम अपने स्क्वॉड में बाकी बचे स्टॉल भरना चाहते हैं। जब से प्रो कबड्डी लीग शुरू हुई है, न्यू यंग प्लेयर्स प्रोग्राम ने बहुत प्रभावशाली खिलाड़ियों का पता लगाया है और ये हिंदुस्तान के खेल की मदद करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version