Friday, February 13

अक्सर फैंस की बदतमीजी की वजह से क्रिकेटरों को अपना आपा खोते देखा गया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को यूएसए में एक फैन के साथ बुरी तरह से कहासुनी करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब क्रिकेटरों को फैंस के सामने अपना आपा खोते देखा गया है।

बता दें कि, इससे पहले बेन स्टोक्स, इफ्तिखार अहमद और शाकिब अल हसन जैसे कई क्रिकेटरों को फैंस के सामने अपना आपा खोते देखा गया है। दरअसल, अक्सर फैंस स्टार क्रिकेटरों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्द बोल देते हैं। कभी कभी तो खिलाड़ी उसको नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हर बार ऐसा संभव नहीं होता। यहाँ हम आपको उन 7 मौकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जब क्रिकेटरों ने फैंस के सामने अपना आपा खो दिया।

7 ऐसे मौके जब क्रिकेटरों ने फैंस की बदतमीजी पर खोया अपना आपा

1. हारिस रऊफ का यूएसए में एक फैन से झड़प

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कई सारे खिलाड़ी अभी भी यूएसए में रुके हुए हैं। इसी बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक फैन के साथ झड़प करते नजर आए। हालांकि, सिक्योरिटी ने बीच-बचाव किया और रऊफ को फैन तक पहुंचने नहीं दिया, नहीं तो हाथापाई तक की नौबत आ चुकी थी।

2. जब इंजमाम-उल-हक़ ने फैन को पीटने के लिए मंगाया बल्ला:

Inzamam attack Cricket audience

सहारा कप 1997 के दौरान टोरंटो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच कर दौरान स्टैंड में बैठे फैंस द्वारा उन्हें बार बार ‘आलू’ कहकर चिढ़ाने पर इंजमाम उल हक बुरी तरह भड़क गए थे। उस दौरान वह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और उन्होंने काफी गुस्से में 12वें खिलाड़ी से बल्ला मंगाया और सीधे स्टैंड में घुस गए। ऐसा होते देख सिक्योरिटी गार्ड्स ने तुरंत ही उन्हें रोका, लेकिन यह मामला काफी बढ़ गया था। इसकर बाद इंजमाम पर दो मैचों का बैन लग गया था और उन्हें कोर्ट में भी पेश होना पड़ा था।

3. नेट प्रैक्टिस के दौरान अभद्र टिप्पणी करने पर आगबबूला हुए रोहित शर्मा

Cricket || rohit sharma fight with fans

आप सभी लोग भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के मिजाज को अच्छी तरह से जानते होंगे। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं और उन्हें कई बार गुस्सा करते हुए भी देखा गया है। दरअसल, एक बार कुछ ऐसा हुआ कि तथाकथित रुप से नशे में कुछ फैंस नेट प्रैक्टिस कर रहे भारतीय खिलाड़ियों पर बार-बार कमेंट कर रहे थे।

लगातार ऐसा होता देखकर रोहित शर्मा ने अपना आपा खो दिया और तुरंत उनके पास जाकर उन्हें बल्ला दिखाते हुए मारने को कहा और कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। इस मौके पर पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार भी उनके साथ थे और वह फैंस को समझाते हुए नजर आ रहे थे।

4. बांग्लादेश के सब्बीर रहमान ने यंग फैन को पीटा

साल 2017 में बांग्लादेश में एक फर्स्ट-क्लास मैच के दौरान बल्लेबाज सब्बीर रहमान ने साल एक यंग फैन पर अपना आपा खो दिया और मैदान से बाहर निकलकर तथाकथित रूप से उसे पीट भी दिया। दरअसल, एक यंग फैन उन पर लगातार तंज कस रहा था, जिसे सुनकर वह भड़क गए थे। उन्होंने अंपायर से ड्रेसिंग रूम जाने की इजाजत मांगी और सीधे स्टैंड में जाकर यंग फैन को पीटना शुरू कर दिया था।

5. जब पाकिस्तानी फैंस पर भड़के मोहम्मद शमी

Pakistani fan asks India cricketers, Baap kaun hai? Mohammed Shami loses his cool | Shami vs Fan |

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत की हार और पाकिस्तान की जीत से खुश कुछ पाकिस्तानी फैंस ड्रेसिंग रूम में जा रहे भारतीय खिलाड़ियों पर लगातार गंदे कमेंट कर रहे थे, जिसे सभी भारतीय खिलाड़ियों ने नजरदांज करना उचित समझा। हालांकि, शमी को यह अच्छा नहिज लगा और उन्होंने तुरंत रूककर फैंस को जवाब दिया, तब तक एमएस धोनी ने उन्हें रोका और उन्हें अपने साथ ड्रेसिंग रूम ले गए।

6. फैंस की पिटाई पर कोमा में पहुंचे न्यूजीलैंड के जेसी राइडर

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जेसी राइडर बहुत जल्दी अपना आपा खोने के लिए जाने जाते थे। 2013 में क्राइस्टचर्च के एक बार से बाहर निकलते हुए कुछ फैंस से उनकी झड़प हो गई। यह झड़प इतनी बढ़ गई कि राइडर को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और वह कोमा में चले गए थे।

7. जब शाकिब अल हसन ने फैन को मारा थप्पड़

Shakib Al Hasan SLAPPED a FAN - Very ANGRY Moment 😡| Shakib Al Hasan Cricket News Facts

शाकिब अल हसन अपने गुस्सैल रवैये के लिए जाने जाते हैं और ऐसा कई बार देखने को मिला है, जब वह फैंस या मैदान पर काफी अग्रेसिव हो गए हैं। इसी साल बांग्लादेश के आम चुनावों के दौरान शाकिब अल हसन प्रचार कर रहे थे, तभी एक फैन ने उन्हें पीछे से पकड़ना चाहा, जिस पर शाकिब ने पलटकर उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके अलावा भी कई ऐसे मामले हैं जब शाकिब को फैंस के साथ इस तरह का बर्ताव करते देखा गया है।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version