Thursday, March 19

भारतीय टीम को इसी महीने राइजिंग एशिया कप में भाग लेना हैं। जिसके लिए सेलेक्टर्स ने टीम का ऐलान कर दिया हैं। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया हैं।

इस मल्टीनेशन इवेंट की शुरुआत 14 नवंबर से दोहा में होगी और इसका फाइनल 21 नवंबर को दोहा में ही खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि राइजिंग एशिया कप 2025 के लिए किन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई हैं।

जितेश शर्मा संभालेंगे कप्तानी

Jitesh Sharma Will Lead India A In Rising Star Asia Cup 2025
Jitesh Sharma Will Lead India A In Rising Star Asia Cup 2025

राइजिंग स्टार एशिया कप 2025 के लिए इंडिया ए की कमान जितेश शर्मा को दी गई हैं। वो इस समय ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के साथ हैं। उन्हें पिछले मैच में खेलने का मौका भी मिला था जहाँ उन्होंने ठीक ठाक प्रदर्शन किया था और आगे भी उन्हीं को मौका दिया जा सकता हैं।

जितेश को भारतीय टीम अब फर्स्ट विकेटकीपर के रूप में देख रही हैं इसलिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके चलते उन्हें टीम में जगह दी गई थी।

वैभव सुर्यांशी को भी मिला मौका

बिहार के मात्र 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को भी राइजिंग स्टार एशिया कप में इंडिया ए को मौका दिया गया हैं। वो इस समय इंडिया अंडर 19 टीम में लगातार खेल रहे हैं और वहां पर उनकी परफॉरमेंस जबरदस्त हैं। वैभव ने अपनी छाप आईपीएल में भी छोड़ी थी जिसके बाद उनके टैलेंट को और भी ज्यादा सीरियसली लिया जाने लगा और उन्हें अब सीनियर टीम के लिए भी देखा जा रहा हैं।

छोटी सी उम्र में ही इस युवा बल्लेबाज ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया हैं। ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ पिछली सीरीज में भी उन्होंने धमेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम को अगले साल की शुरुआत में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलना हैं इसलिए उन्हें इस टूर्नामेंट में मौका दिया गया हैं ताकि वो लगातार मैच प्रैक्टिस में रहें।

इंडिया ए स्क्वॉड फॉर राइजिंग एशिया कप 2025

प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (वीसी), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (सी) (डब्ल्यूके), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (डब्ल्यूके), सुयश शर्मा।

स्टैंड-बाय खिलाड़ी

गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिज़वी, शेख रशीद।

कब हैं मैच?

Day Date Opponent Match
Friday 14th November UAE
Group B League
Sunday 16th November Pakistan A
Group B League
Tuesday 18th November Oman
Group B League
Friday 21st November SF -1
Friday 21st November SF – 2
Sunday 23rd November Final

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version