IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच बीते दिन 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच खेला गया था। इस मैच में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जबकि टॉस को हारने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने अफ़्रीआ की टीम के सामने 176 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।
इसके बाद पूरी अफ्रीकी टीम 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर केवल 74 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर पहले टी-20 मैच को 101 रनों से जीत लिया है। इसके अलावा उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि इस मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करके भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी। इसके बाद उनको मैच जीतने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था।
दक्षिण अफ्रीका को मिली बड़ी हार :-
इसके चलते हुए अब टी20 फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने न्यूनतम स्कोर पर ढेर हो गया। क्यूंकि इस टीम का यह सबसे छोटे प्रारूप में न्यूनतम स्कोर बन गया है। क्यूंकि इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 87 रन था जो उन्होंने साल 2022 में भारतीय टीम के खिलाफ ही बनाया था।

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम को छठी बार टी20 में 100+ रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसमें से उनको तीन बार भारत के खिलाफ 100+ रनों से हार मिली है। इसके अलावा भारतीय टीम की यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से तीसरी बड़ी जीत है। क्यूंकि इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2024 में 135 रनों से और 2023 में 106 रनों से हराया है।
टी20 में भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीमें :-

इसके चलते हुए अब दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय टीम के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली चौथी टीम बन गई हैं। क्यूंकि इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ यूएई की टीम इसी साल 57 रन पर ऑलआउट हुई थी। जबकि साल 2023 में न्यूजीलैंड की टीम 66 रन पर ऑलउट हुई थी। इसके अलावा साल 2018 में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 70 रन पर ऑलआउट किया था।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने किया निराश :-

इस मैच में मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही थी। क्यूंकि उसने अपने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भी उनके नियमित रूप से विकेट गिरते रहे थे और उसका कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। वहीं इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि उसके सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। इस मैच में अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 22 रन डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाए थे। जबकि कप्तान एडेन मार्करम ने 14, ट्रिस्टन स्टब्स ने 14 और मार्को यानसेन ने 12 रन बनाए थे।
बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 100 विकेट :-
इस मैच में सबसे दिलचस्प बात यह रही थी कि भारत के सभी गेंदबाजों को विकेट मिला था। इस बीच जसप्रीत बुमराह ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 100 विकेट पूरे किए। इस फॉर्मेट में वह ऐसा करने वाले अर्शदीप के बाद भारत के दूसरे गेंदबाज गेंदबाज बने हैं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 100+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय और ओवरऑल पांचवें गेंदबाज भी बन गए हैं।

क्यूंकि इस मामले में उनसे पहले लसिथ मलिंगा, टिम साउथी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी ही ऐसा कारनामा कर चुके हैं। वहीं इस मैच में भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले हैं। जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







