IPL 2025: भारतीय रेलवे ने आईपीएल के खिलाड़ियों, कमेंटेटर और सपोर्ट स्टाफ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई। इंडियन रेलवे ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अपील के बाद आईपीएल के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को बाहर निकालने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई। वंदे भारत ट्रेन के जरिए ही IPL 2025 से जुड़े सभी लोगों को नई दिल्ली तक सुरक्षित लाया गया है। बीसीसीआई ने इसके लिए भारतीय रेलवे को शुक्रिया कहा है।

IPL 2025 के तहत होने वाले आगामी मुकाबले को देखते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचीं। खास बात यह रही कि इस बार दोनों टीमों ने फ्लाइट के बजाय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा की। यह सफर चंडीगढ़ से नई दिल्ली तक का था।

दोनों टीमों ने किया ट्रेन से सफर

PBKS Team, IPL 2025
PBKS Team, IPL 2025/Getty Images

खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने इस सफर को बेहद आरामदायक बताया। वंदे भारत ट्रेन की सुविधाओं, समय की पाबंदी और सफाई को लेकर दोनों टीमों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। यात्रा के दौरान कई फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखने और सेल्फी लेने का मौका भी मिला।

IPL ने कहा भारतीय रेलवे को धन्यवाद

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने इस सफल यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे को धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया पर भी IPL ने एक पोस्ट शेयर कर रेलवे की सेवाओं की तारीफ की और भविष्य में भी इस तरह की यात्रा को प्रोत्साहित करने की बात कही।

आईपीएल ने शेयर किया खास वीडियो

आईपीएल ने एक्स एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आईपीएल से जुड़े खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ वंदे भारत में बैठे नजर आ रहे हैं। आईपीएल में इंडियन रेलवे को इस सुरक्षित यात्रा और उन्हें गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद कहा है। इस वीडियो में कुलदीप अपने रेल यात्रा की सुखद अनुभव के बारे में बताया। कुलदीप ने इस वीडियो में भारतीय रेलवे का शुक्रिया अदा किया।

खिलाड़ियों को मिला नया अनुभव

अक्सर खिलाड़ियों को फ्लाइट से ट्रैवल करते देखा जाता है, लेकिन इस बार ट्रेन यात्रा से उन्हें भारत की आधुनिक रेल व्यवस्था का अनुभव हुआ। खिलाड़ियों ने कहा कि सफर के दौरान उन्हें थकान नहीं हुई और समय पर दिल्ली पहुंचकर वे अगली रणनीति की तैयारी में जुट गए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version