Sunday, February 8

Team India New Head Coach

Team India New Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम ने हेड कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन और कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। जहां एक ओर रोहित ने ट्रॉफी जीतने के बाद तुरंत संन्यास की घोषणा कर दी, तो वहीं दूसरी ओर द्रविड़ का भी कार्यकाल समाप्त हो गया। हालांकि, अभी तक भारतीय टीम का नया हेड कोच कौन होगा, इसका खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन हाल ही में, बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने इससे सम्बंधित एक बड़ा खुलासा किया है।

Jay Shah BCCI Secretary Talks About Team India New Head Coach
Jay Shah BCCI Secretary Talks About Team India New Head Coach

बता दें कि, भारतीय टीम शुभमन गिल के नेतृत्व में 05 जुलाई से 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जा रही है। इस दौरे पर एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम हेड कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, जय शाह  ने इसकी पुष्टि कर दी है, कि भारतीय टीम का नया हेड कोच (Team India New Head Coach) कब से अपनी जिम्मेदारी संभालेगा।

Team India को कब मिलेगा New Head Coach? Jay Shah ने किया बड़ा खुलासा

Jay Shah BCCI Secretary Talks About Team India New Head Coach
Jay Shah (BCCI Secretary)/ Courtesy: Sports Star

बता दें कि, शाह वर्तमान समय में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चैंपियन भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं और सभी सदस्यों के 02 जुलाई तक भारत लौटने की उम्मीद है। उन्होंने बारबाडोस में मीडिया से बातचीत करते हुए यह खुलासा किया कि भारतीय टीम को नया हेड कोच कब तक मिलेगा।

पीटीआई के हवाले से जय शाह ने कहा, “कोच और चयनकर्ता दोनों की नियुक्ति जल्द ही कर दी जाएगी। बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने इंटरव्यू ले लिया है और दो नामों को शॉर्टलिस्ट किया है। मुम्बई पहुंचने के बाद, उन्होंने जो भी फैसला लिया है, हम उसके अनुसार चलेंगे। वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे जा रहे हैं, लेकिन नया [हेड] कोच श्रीलंका सीरीज से [भारतीय टीम से] जुड़ेगा।”

Gautam Gambhir can become Team India New Head Coach
Gautam Gambhir/ Image Courtesy: Getty Images

गौरतलब हो कि, बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार कमेटी (CAC) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर और डब्ल्यू वी रमन को भारतीय टीम के हेड कोच पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। हालांकि, गंभीर इस पद को संभालने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी गंभीर को तीनों फॉर्मेट की समझ रखने वाला और टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभालने लायक बताया था।

Team India New Head Coach

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version