PSL में कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड में कराची किंग्स को बढ़त हासिल हैं।
कराची किंग्स PSL की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है। उन्होंने 1 बार इस लीग को अपने नाम किया हैं जबकि, मुल्तान सुल्तान भी एक बार खिताब जीत चुकी है।
इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों के पास कई मैच विनर्स खिलाड़ी हैं। तो चलिए जानते हैं कि कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड और दोनों टीमों के बीच जुड़े अहम आंकड़े बता रहे हैं।
PSL में कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड
पीएसएल इतिहास में कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान में अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 8 बार कराची ने और 7 में मुल्तान सुल्तान ने जीत दर्ज की हैं। वहीं 2 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए थे। हेड टू हेड राइवलरी में कराची किंग्स की टीम मुल्तान की टीम पर भारी पड़ती हैं।
कुल मैच: 17
कराची किंग्स की जीत: 8
मुल्तान सुल्तान की जीत: 7
नो रिजल्ट: 2
कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर
इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कई बार बड़े स्कोर बने हैं और कई कम स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं।
कराची किंग्स के खिलाफ मुल्तान सुल्तान का सबसे बड़ा स्कोर: 234
मुल्तान सुल्तान के खिलाफ कराची किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर: 228
कराची किंग्स के खिलाफ मुल्तान सुल्तान का सबसे कम स्कोर: 107
मुल्तान सुल्तान के खिलाफ कराची किंग्स का सबसे कम स्कोर: 104
कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी
अगर कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो कराची किंग्स की टीम को बढ़त प्राप्त हैं। लेकिन जब भी दोनों टीमें आमने सामने आती हैं तो उनके बीच काफी अच्छे मुकाबले देखने को मिलते हैं और कई बार तो नतीजा अंतिम ओवर में निकलता हैं।
दोनों टीमों के पास प्लेइंग 11 में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि अपने दम पर मैच बदलने की क्षमता रखते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







