हैदराबाद किंग्समैन बनाम पेशावर ज़ाल्मी मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
PSL 2026 का 13वां मुकाबला हैदराबाद किंग्समैन और पेशावर ज़ाल्मी के बीच खेला जाएगा। यह मैच 7 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से बहुत रन बनाने के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ मार्नस लाबुशेन की कप्तानी वाली हैदराबाद किंग्समैन है, तो दूसरी तरफ बाबर आजम की अगुवाई में पेशावर ज़ाल्मी एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज हैदराबाद किंग्समैन बनाम पेशावर ज़ाल्मी मैच में कौन जीतेगा।
पेशावर ज़ाल्मी बनाम हैदराबाद किंग्समैन में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 0
पेशावर ज़ाल्मी जीता: 0
हैदराबाद किंग्समैन जीता: 0
हैदराबाद किंग्समैन बनाम पेशावर ज़ाल्मी: नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट
नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है।
हालांकि, नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग जरूर मिलता है। लेकिन जैसे–जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। रात के मुकाबलों में ओस का असर भी देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में रन बनाना और आसान हो जाता है।
टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन यदि पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
फिलहाल, पाकिस्तान सुपर लीग में नेशनल स्टेडियम कराची में पहली पारी का औसत स्कोर 183 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 171 रहा है।
पेशावर ज़ाल्मी बनाम हैदराबाद किंग्समैन: संभावित प्लेइंग XI
पेशावर जाल्मी प्लेइंग इलेवन
तंजीद हसन, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, ब्रायन बेनेट, आरोन हार्डी, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहजाद, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम
हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, रिले मेरेडिथ, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली।
पेशावर ज़ाल्मी बनाम हैदराबाद किंग्समैन: PSL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
हैदराबाद किंग्समैन
हैदराबाद किंग्समैन की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। सैम अयूब और उस्मान खान के चलते टॉप ऑर्डर में फायरपावर है, जबकि कुशल परेरा और इरफान खान मिडिल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।
फिनिशिंग के लिए रिजवान और हसन खान मौजूद हैं। गेंदबाजी में रायली मेरेडिथ और आरिफ जावेद अनुभव लाते हैं जबकि मोहम्मद अली मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं। हैदराबाद की टीम काफी बैलेंसड और मजबूत हैं।
पेशावर ज़ाल्मी
पेशावर ज़ाल्मी के पास भी बाबर आजम और तंजीद हसन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में इफ्तिखार अहमद जैसे बिग हिटर मौजूद हैं। जबकि, गेंदबाजी में सूफियान मुकीम और शाहनवाज दाहनी हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए मिचेल ब्रेसवेल हैं।
पेशावर ज़ाल्मी बनाम हैदराबाद किंग्समैन: कौन जीतेहैदराबाद किंग्समैन बनाम पेशावर ज़ाल्मी मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।गा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन हैदराबाद किंग्समैन की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन पेशावर ज़ाल्मी के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के पेशावर ज़ाल्मी बनाम हैदराबाद किंग्समैन मुकाबले में भी हैदराबाद की टीम बहुत ज्यादा संतुलित और खतरनाक टीम दिख रही है, और उनके मैच जीतने के चांस ज्यादा है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







