Thursday, June 4

ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सभी सीमित ओवर के फॉर्मेट के नाम से भी जानते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का शतक लगाना या बड़ी पारी खेलना आम बात होती है। लेकिन इस फॉर्मेट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाना उन बल्लेबाजों की कौशल क्षमता को भी दर्शाता है।

इसके अलावा बीती 14 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए 112 रन पर नाबाद रहते हुए शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा आइए अब वनडे क्रिकेट में नंबर-5 सर्वाधिक शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. युवराज सिंह : 7 शतक :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम आता है। क्यूंकि इस समय भी वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं। क्यूंकि उन्होंने इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 7 शतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 92 पारियों में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए 39.48 की बल्लेबाजी औसत से 3,040 रन बनाए थे।

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 7 शतक और 18 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 304 मैचों की 278 पारियों में खेलते हुए 36.55 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 8,701 रन बनाए थे। वहीं इस बीच उनके बल्ले से वनडे में 14 शतक और 52 अर्धशतक भी आए थे।

2. महेंद्र सिंह धोनी : 4 शतक :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 4 शतक लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 83 पारियों में नंबर-5 पर खेलते हुए 50.30 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 3,169 रन बनाए थे। जबकि इस बीच उनके बल्ले से हमें 18 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।

Mahendra Singh Dhoni
image source via getty images

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 350 मैचों की 297 पारियों में खेलते हुए 50.57 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 10,773 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक भी लगाए थे। इसके अलावा इस फॉर्मेट में खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 183 रन का रहा था।

3. केएल राहुल : 3 शतक :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर अब भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आ गया है। क्यूंकि वह अब नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 3 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 33 पारियों में नंबर-5 पर खेलते हुए 64.21 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 1,477 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से हमें 10 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

KL Rahul
KL Rahul

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में अभी तक 93 मैचों की 85 पारियों में खेलते हुए 51.67 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 3,359 रन बना लिए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 8 शतक और 20 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 112 रन का रहा है।

4. सुरेश रैना : 3 शतक :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी नंबर-5 पर बल्लेबाजी करे हुए कुल 3 शतक लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने 82 पारियों में नंबर-5 पर खेलते हुए 35.47 की बल्लेबाजी औसत से 2,448 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 15 अर्धशतक भी आए थे।

Suresh Raina
Suresh Raina

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 226 मैचों की 194 पारियों में खेलते हुए 35.31 की बल्लेबाजी औसत से 5,615 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 36 अर्धशतक भी आए थे। इसके अलावा वनडे फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 116 रन का रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version