Friday, March 20

Neeraj Chopra gets the honor of becoming an honorary Lieutenant Colonel in the Armyओलंपिक में पदक जीत चुके भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई। यह सम्मान उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में 22 अक्टूबर 2025 को साउथ ब्लॉक में हुए समारोह में मिला। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने नीरज को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के प्रतीक चिन्ह पहनाए। उन्होंने नीरज और उनके परिवार से मुलाकात करते हुए कहा कि नीरज देश की दृढ़ता, देशभक्ति और उत्कृष्टता की भावना के प्रतीक हैं।

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, हासिल की नई उपलब्धि

भारत सरकार के राजपत्र के अनुसार, नीरज चोपड़ा की यह नियुक्ति 16 अप्रैल से लागू हुई। नीरज ने 26 अगस्त 2016 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के रूप में शामिल होकर अपने करियर की शुरुआत की थी। एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2021 में खेल रत्न पुरस्कार मिला।

2021 में नीरज को सूबेदार पद पर पदोन्नत किया गया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, उन्हें 2022 में भारतीय सेना ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया। उसी वर्ष उन्हें सूबेदार मेजर बनाया गया और पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज से उम्मीदें टूटीं, फैंस हुए निराश

चोपड़ा हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक में अपना खिताब बचाने में नाकाम रहे और 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे। उनके हमवतन सचिन यादव 86.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे और मेडस से चूक गए। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आठवां स्थान हासिल करने के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने निराशाजनक प्रदर्शन पर कहा कि उन्हें पीठ में कुछ समस्या है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि आखिरकार यही जीवन और खेल है। नीरज की नजरें अब अगले साल आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर लगी हैं, जहां उन्हें पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version