Monday, February 23

R Ashwin and PR Sreejesh Receive Padma Awards from President Droupadi Murmu: भारतीय क्रिकेट और हॉकी के दिग्गज खिलाड़ियों रविचंद्रन अश्विन और पीआर श्रीजेश को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत सरकार द्वारा उनके खेल के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

आर अश्विन पद्म श्री से सम्मानित

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल ऑफ स्पिनरों में से एक आर अश्विन को इस साल पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। अश्विन ने 2011 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक उन्होंने भारतीय क्रिकेट को कई शानदार प्रदर्शन दिए हैं।

अश्विन ने पिछले साल उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया और इसके बाद वह IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेल रहे हैं। अश्विन ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और पद्म श्री पुरस्कार भी प्राप्त किया।

पीआर श्रीजेश पद्म भूषण से सम्मानित

भारत के महान हॉकी गोलकीपर, पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित गया। श्रीजेश को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के गोलकीपर के रूप में ब्रॉन्ज मेडल दिलाने का श्रेय जाता है। उन्होंने पिछले साल अपने प्रोफेशनल हॉकी करियर को अलविदा ले लिया था और अब वह अपने योगदान के लिए इस सम्मान के पात्र बने हैं। श्रीजेश ने पारंपरिक रेशमी कमीज और मुंडू पहनकर पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ थे।

अश्विन और श्रीजेश का खेल के क्षेत्र में योगदान

आर अश्विन और पीआर श्रीजेश दोनों ही अपने-अपने खेल के क्षेत्र में शानदार योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। जहां अश्विन ने भारतीय क्रिकेट को स्पिन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, वहीं श्रीजेश ने हॉकी के मैदान में अपनी गोलकीपिंग के जरिए भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई। इन दोनों खिलाड़ियों को यह पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत और खेल में दिए गए योगदान के लिए दिया गया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version