IPL 2025, RR vs GT: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। RR ने अपनी प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव किए हैं, महीश तीक्षणा और युधवीर सिंह को शामिल किया गया है, जबकि फज़लहक फारूकी और तुषार देशपांडे बाहर हो गए हैं। लगातार तीन करीबी मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए हारने के बावजूद, RR ने एक बार फिर चेज़ करने का रास्ता चुना है।

गुजरात टाइटंस में एक नई एंट्री

IPL 2025, Karim Janat/Getty Images

GT की तरफ से आज अफगानिस्तान के ऑलराउंडर करीम जनत अपना डेब्यू कर रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि शेरफेन रदरफोर्ड को बाहर बैठाया गया है। गिल ने भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन अब उनकी टीम बल्लेबाज़ी से आगाज़ करेगी।

RR की हार की क्या रही कहानी?

राजस्थान रॉयल्स इस सीज़न में लगातार गलत समय पर हार का सामना कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 9 रन चाहिए थे 6 गेंदों में, फिर भी मैच सुपर ओवर तक गया और हार मिली। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भी वही, 9 रन 6 गेंदों में नहीं बना सके। उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 18 रन 12 गेंदों में भी नहीं बना पाए।

अब टीम पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर आज RR हारती है, तो बाकी बचे चारों मैच जीतने के बाद भी सिर्फ 12 पॉइंट्स तक पहुँच पाएगी, यानी आज का मैच ‘करो या मरो’ बन चुका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

GT XI : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर: ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, दासुन शनाका।

RR XI: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़।

पिच रिपोर्ट

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर हल्की घास नजर आ रही है और विकेट काफी सख्त दिखाई दे रहा है। पिछले दो मैचों में यहाँ पहली पारी में 180 से ज्यादा स्कोर नहीं बना है। सीधी बाउंड्री 71 मीटर है, जबकि अन्य बाउंड्रीज़ भी 70 मीटर से ज्यादा बड़ी नहीं हैं। यानी स्ट्राइक रोटेट करना और गैप्स निकालना बेहद जरूरी रहेगा। 200-प्लस स्कोर की उम्मीद कम ही है।

टाइटंस की नजरें टॉप पोजिशन पर

IPL 2025, GT vs RR/Getty Images

गुजरात टाइटंस इस सीज़न में शानदार फॉर्म में हैं। अब तक खेले गए 8 मैचों में से 6 में जीत दर्ज कर चुके हैं। अगर आज GT जीतती है, तो न केवल प्लेऑफ के बेहद करीब पहुँच जाएगी, बल्कि अंकतालिका में टॉप पर भी कब्जा जमा लेगी। शुभमन गिल एंड कंपनी के लिए ये एक बड़ा मौका है अपनी बादशाहत साबित करने का।

Orange और Purple Cap की जंग भी रोचक

आज के मैच में कुछ व्यक्तिगत मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। साई सुदर्शन, जो अब विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के पीछे हैं, एक बार फिर ऑरेंज कैप की दौड़ में वापसी करना चाहेंगे। वहीं गेंदबाज़ी में प्रसिद्ध कृष्णा की नजर अपनी खोई हुई पर्पल कैप वापस पाने पर होगी, जो हाल ही में जोश हेज़लवुड ने अपने नाम कर ली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version