Thursday, March 5

RCB New Jersey: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL ) की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बच हुआ है और इससे पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक नई खबर सामने आई है। दरअसल, डिफेडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपनी नई जर्सी को लांच किया है और साथ ही महिला खिलाड़ियों की ट्रेनिंग जर्सी को भी बदल दिया गया है।  

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन की शुरुआत में अभी करीब डेढ़ महीने का समय बाकी है। हालांकि, WPL की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और WPL के नए सीजन की शुरुआत में अब  मात्र 10 दिन भी नहीं बचा हुआ हैं। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की महिला टीम मैदान पर नई जर्सी के साथ नजर आई। 

RCB New Jersey: RCB विमेंस की ट्रेनिंग जर्सी बदली

आरसीबी की महिला खिलाड़ियों की मैच जर्सी नहीं बल्कि उनकी ट्रेनिंग की जर्सी में बदलाव किया गया है। सामने आई तस्वीरों में टीम की खिलाड़ी मैदान पर ट्रेनिंग के दौरान नए अंदाज में प्रेक्टिस करती हुई नजर आई। आरसीबी ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से ये जानकारी शेयर की है।

आरसीबी ने सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि:

नया सीजन, नया पीस, नया ट्रेनिंग थ्रीडस. 2025 के लिए हमारी न्यू ट्रेनिंग किट आ गई है. यह कितनी अच्छी लग रही है, 12th मैन आर्मी?’

स्मृति मंधाना संभालेंगी RCB की कमान

RCB New Jersey
RCB New Jersey/Getty Images

भारत की विस्फोटक खिलाड़ी स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में भी आरसीबी की कमान संभालती हुई नजर आएंगी। बता दें कि, स्मृति की कप्तानी में आरसीबी ने WPL 2024 का खिताब अपने नाम किया था। जो कारनामा आरसीबी की पुरुष टीम नहीं कर पाई वो कीर्तिमान आरसीबी की महिला टीम ने रचा था।

15 मार्च को खेल जाएगा विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल 

RCB New Jersey
RCB New Jersey

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL ) की शुरुआत 2023 में हुआ था और इस सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस विमेंस की टीम रही थी। इस लीग के दूसरे सीजन में स्मृति मंधाना की कप्तानी मे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने खिताब को अपने नाम किया था। बता दें कि, आरसीबी के अलावा अन्य चार टीमें गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स की टीमें भी हर बार की तरह इस बार भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं।

इस बार WPL 2025 सीजन में कुल 22 मुकबलें खेले जाएंगे। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम, लखनऊ के इकाना स्टेडियम और वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जाएंगे। आपको यह भी बता दें कि, विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के सभी मैच भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से शुरू होंगे। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच 14 फरवरी को वडोदरा में जबकि 13 मार्च को एलिमिनेटर मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में और फिर 15 मार्च को फाइनल मैच भी इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version